
शाहरुख, विराट 'झूमे जो पठान' सॉन्ग पर थिरके
ipl 2023 Virat Kohli Sharukh Khan dance :आईपीएल 2023 में गुरुवार ( 6 अप्रैल ) रात को खेले गए मुकाबले में केकेआर ने आरसीबी को 81 रनों के विशाल अंतर से हराया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर के बल्लेबाजों ने आरसीबी के गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया और बाद में स्पिनर का जादू चला और आरसीबी की टीम तितर-बितर हो गई। अपनी टीम की इस धमाकेदार जीत के बाद बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान बेहद खुश नजर आए उन्होंने मैच के बाद मैदान पर आकर फैंस का अभिवादन तो किया ही साथ ही जमकर डांस भी किया। वह विराट के साथ झूमे जो पठान सॉन्ग पर नाचते नजर आए। पूरे मैच के दौरान क्रिकेट प्रेमियों की नजरें एक ओर मैदान पर थी तो दूसरी ओर शाहरुख खान को भी देखने का एक भी मौका फैंस नहीं छोड़ रहे थे।
मैच खत्म होते ही मैदान पर पहुंचे
शाहरुख केकेआर की जीत के बाद दर्शकों का अभिवादन के लिए शाहरुख खान मैदान में चक्कर लगाते हुए नजर आए| इस दौरान उन्होंने अपना फेवरेट स्टाइल भी दर्शकों को दिखाया|जिसको देखने के बाद स्टेडियम में शाहरुख-शाहरुख गूंजने लगा| इसके बाद शाहरुख विराट के पास भी पहुंचे, यहां उन्होंने जाते ही विराट कोहली को गले लगा लिया| फिर विराट के साथ फिल्म पठान के टाइटल ट्रैक, जो इस साल का सबसे बड़ा हिट गाना है 'झूमे जो पठान' का डांस स्टेप करना सिखाया|
शार्दुल ने सबको चौंकाया
आंद्रे रसैल जब पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन गए तब ऐसा लग रहा था कि आरसीबी इस मैच में केकेआर को आराम से 125 130 तक रोक देगी| लेकिन उनके बाद बल्लेबाजी करने उतरे शार्दुल ने ऐसा रंग जमाया की आई पी एल 2023 का सबसे तेज अर्धशतक अपने नाम कर लिया|
यह भी पढ़ें : इसके हेल्मेट पर मार... सिराज से बोले विराट तो रोहित ने दिया मजेदार रिएक्शन
शार्दुल ठाकुर ने अपनी पारी के दौरान 29 गेंद में 68 रन बनाए| जिसकी बदौलत केकेआर की टीम 7 विकेट पर 204 रन बना सकी| इसके बाद केकेआर स्पिन तिकड़ी सुनील नरेन, वरु चक्रवर्ती और सुयश शर्मा ने आरसीबी को महज 123 रनों पर समेट दिया| शानदार प्रदर्शन के लिए शार्दुल ठाकुर को प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड मिला |
यह भी पढ़ें : एक पारी में 17 छक्के मारने वाला बल्लेबाज, जिसने अश्विन, चहल- बोल्ट को पानी पिला दिया
Updated on:
07 Apr 2023 12:25 pm
Published on:
07 Apr 2023 12:14 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
