31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवीन-उल-हक के वार पर विराट का पलटवार, अब ये क्‍या कह गए कोहली

IPL 2023 : आईपीएल में आरसीबी और लखनऊ के मैच के दौरान विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच शुरू हुआ विवाद खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि ये अब मैदान से सोशल मीडिया पर आ गया है। हाल ही में नवीन उल हक ने कोहली पर तंज कसा था, जिसके बाद अब कोहली ने पलटवार किया है।

2 min read
Google source verification
नवीन-उल-हक के वार पर विराट का पलटवार, अब ये क्‍या कह गए कोहली।

नवीन-उल-हक के वार पर विराट का पलटवार, अब ये क्‍या कह गए कोहली।

ipl 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार शुरूआत की थी। लेकिन, आधा सीजन खत्‍म होने के साथ ही आरसीबी की टीम लड़खड़ाती नजर आ रही है। फिलहाल प्‍वाइंट्स टेबल में आरसीबी 11 में से 6 मुकाबले हारकर 7वें स्‍थान पर है। इतना ही नहीं पिछले मुकाबले में आरसीबी मुंबई के खिलाफ 200 रनों के टार्गेट का भी बचाव करने में असफल रही। इस मैच में विराट कोहली महज एक रन बनाकर आउट हो गए थे, जिसको लेकर नवीन उल हक ने उन पर तंज कसा था। इसके बाद अब विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ अपना एक फोटो शेयर किया। कोहली के इस पोस्‍ट को नवीन उल हक के वार पर पलटवार के रूप में देखा जा रहा है।


दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली महज एक रन बनाकर पहले ही ओवर में आउट हुए थे। इसके बाद नवीन उल हक ने उस मैच का एक फोटो इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किया था, जिसके कैप्शन में लिखा... स्वीट मैंगोस। उसके बाद अब विराट कोहली ने भी इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट किया है, जिसे नवीन पर पलटवार माना जा रहा है।

जानें क्‍या लिखा कोहली ने

कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो पोस्‍ट की है। इस फोटो में कोहली एक शूट के दौरान कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्‍शन में विराट कोहली अंग्रेजी में एक कोट लिखा है। जिसका मतलब है कि प्रतियोगिता सिर्फ तुम्हारे दिमाग की उपज है। हकीकत में तो हमेशा तुम्हारी लड़ाई तुम्हारे साथ होती है।

यह भी पढ़ें : रवींद्र जडेजा का बड़ा खुलासा, बोले- ये लोग करते हैं मेरे जल्‍द आउट होने की दुआ

आरसीबी और लखनऊ के मैच के दौरान शुरू हुआ था विवाद

ज्ञात हो कि आरसीबी और लखनऊ के मैच के दौरान विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच जमकर बहसबाजी हुई थी। जब मैच के बाद कोहली हाथ मिला रहे थे तब नवीन उल हक ने उनका हाथ भी झटका था। उसकी बाद बड़ा बवाल हुआ था। जो अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब यह लड़ाई मैदान से सोशल मीडिया पर आ गई है।

यह भी पढ़ें : IPL में अंबाती रायडू ने दोहरा शतक लगाकर रचा इतिहास