
MS Dhoni, Chennai Super kings, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर खत्म हो चुका है। टीम को अपने आखिरी लीग मुक़ाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथों 27 रन से हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ वे आईपीएल 2024 से बाहर हो गए। चेन्नई के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आगे खेलेंगे या नहीं इसको लेकर कई तरह से कयास लगाए जा रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने मैच के बाद अपने भविष्य को लेकर अबतक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और ना ही मीडिया से बात की है। इसी बीच फ्रेंचाईजी के एक अधिकारी ने धोनी के संन्यास लेने की अटकलों को खारिज किया है। अधिकारी ने कहा, 'धोनी ने अपने भविष्य को लेकर फिलहाल टीम में किसी से कोई बात नहीं की है। वे कोई भी निर्णय लेने से पहले कुछ महीनों का समय लेंगे। हालांकि उन्हें दौड़ने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है जो उनके लिए अच्छी बात है।'
धोनी आईपीएल के बाद अपने घर रांची पहुंच गए हैं। इंपैक्ट प्लेयर नियम के आने से धोनी चाहे तो एक और सीजन खेल सकते हैं। लेकिन वे ज़्यादातर बेहद निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आते हैं। जिसका फायदा टीम को नहीं मिलता। इसके अलावा आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है। अगर वे आगे भी खेलते हैं तो सीएसके को उन्हें रीटेन करना पड़ेगा और वह एक खिलाड़ी की जगह खा जाएंगे। ऐसे में शायद ही वे अगला सीजन खेलें।
Updated on:
20 May 2024 12:42 pm
Published on:
20 May 2024 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
