1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2024: 4 ओवर में ही उड़ा डाले 4 विकेट, ट्रेंट बोल्ट ने बरपाया कहर, रोहित ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के खिलाफ ट्रेंट बोल्ट ने धारदार गेंदबाजी करते हुए रोहित शर्मा, समेत 3 बल्लेबाजों को पहली ही गेंद पर आउट कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
adc_vvcskk.jpg

IPL 2024 , MI vs RR Score Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 14वां मुकाबले वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने सामने हैं। इस मैच से पहले उम्मीद थी कि मेजबान मुंबई इंडियंस यहां शानदार प्रदर्शन करेगी लेकिन ट्रेंट बोल्ट ने उनकी इस उम्मीद पर पानी फेरते हुए टॉप के तीन बल्लेबाजों को समेट दिया है। मुंबई इंडियंस ने 4 ओवर के भीतर ही अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं, जिसमें से तीन विकेट बोल्ट ने तो एक विकेट नांद्रे बर्गर ने चटकाया है।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को पहले ओवर में ही सही ठहराया और बोल्ट ने पहले रोहित शर्मा और फिर नमन धीर को आउट कर दिया। अगले ओवर में बोल्ट ने डेवाल्ड ब्रेविस को भी पवेलियन भेज दिया। इस तरह मुंबई इंडियंस ने 14 के स्कोर पर ही तीन विकेट गंवा दिए।

इसके बाद नांद्रे बर्गर ने ईशान किशन को अपने दूसरे ओवर में पवेलियन भेजकर मुंबई को चौथा झटका दिया। इस मुकाबले में रोहित शर्मा, नमन धीर और डेवाल्ड ब्रेविस खाता भी नहीं खोल सके। रोहित के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। आईपीएल के इतिहास में रोहित शर्मा 17 बार 0 पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए। उनके बराबर दिनेश कार्तिक हैं लेकिन उन्होंने रोहित शर्मा से कम मैच खेले हैं। ग्लैन मैक्सवेल, पीयूष चावला और मनदीप सिंह भी 15-15 बार 0 पर आउट हो चुके हैं।

Story Loader