25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2024: सिर्फ एक तरीका, जिससे Mumbai Indians को मिल सकती है प्लेऑफ की टिकट

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस 11 में से सिर्फ 3 मैच जीतकर आखिरी स्थान पर है। टेक्निकली 5 बार की चैंपियन प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है लेकिन एक राह है जिससे पंड्या की पलटन प्लेऑफ में जा सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 5 May 2024, 3:16 PM IST

IPL 2024

Mumbai Indians Playoffs Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन खास नहीं रहा है और टीम प्लेऑफ से बाहर होने क कगार पर खड़ी है। एक हार और मुंबई इंडियंस की सारी उम्मीदें टूट जाएंगे लेकिन अगर टीम बचे हुए तीनों मैच जीत लेगी तो एक राह है, जिससे वे प्लेऑफ में जहब बना सकती है। इस समय राजस्थान रॉयल्स 8 जीत के साथ पहले और कोलकाता नाइट राइडर्स 7 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है।

मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में मौजूद टॉप चार टीमों राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपरजायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को पीछे तो नहीं छोड़ सकती। हालांकि अपने तीनों मैच जीतकर कुल 12 अंक जुटा सकती है और अपना रन रेट बेहतर कर सकती है। मुंबई इंडियंस के 11 मैचों में तीन जीत के साथ 6 अंक हैं और उनका नेट रन रेट भी -0.356 है। ऐसे में मुंबई के प्लेऑफ की राह आसान नहीं है।

मुंबई के पास सबसे मुश्किल राह

मुंबई इंडियंस अपने तीनों मैच बड़े अंतर से जीत ले और लखनऊ सुपरजायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से उम्मीद करनी होगी कि वे 6 मैच से ज्याद न जीतें। हालांकि ये सब इतना आसान भी नहीं होने वाला है। लखनऊ और हैदराबाद 6-6 मैच जीत चुकी हैं और उनके पास अभी भी 4-4 मैच बचे हैं। दोनों टीमों ने जैसे ही अपना 7वां मुकाबला जीता, मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:IPL 2024 Points Table: जीत के साथ RCB ने बदल दी अंक तालिका, देखें अब सबसे नीचे कौन