
RR vs DC Score Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 9वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग के नाबाद 84 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 185 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स को यह मुकाबला जीतने के लिए 186 रन बनाने होंगे।
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ओवर में ही मुकेश कुमार ने यशस्वी जायसवाल को 5 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। कप्तान संजू सैमसन खलील अहमद का शिकार हो गए। इसके बाद जोस बटलर भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। रियान पराग ने 36 पर तीन विकेट गिर जाने के बाद पारी संभाली और पहले रवि अश्विन के साथ मिलकर 54 रन की साझेदारी खी फिर ध्रूव जुरेल के साथ मिलकर अपना अर्धशतक पूरा किया।
जुरेल के आउट होने के बाद शिमरन हेटमायर ने क्रीज पर कदम रखा लेकिन आज रियान पराग शानदार लय में नजर आ रहे थे और उन्होंने आईपीएल के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक एनरिक नोर्किया को आखिरी ओवर में निशाना बनाया और 3 छक्के, 2 चौकों की मदद से 25 रन बटोरे। पराग ने पहले 26 गेंदों में 26 रन बनाए थे लेकिन बाद की 19 गेंदों में 58 रन ठोक दिए। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए।
सूर्या ने रियान को दिया नया नाम
इस पारी को देख मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने उनके बारे में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नेशनल क्रिकेट एकेडमी में इस बार जब उन्होंने रियान पराग को देखा था तो वह काफी फोकस्ड नजर आ रहे थे. वह अपनी बल्लेबाजी का काफी काम कर रहे थे और वहां के कोच ने इतना अच्छा काम किया कि हमें रियान पराग 2.0 देखने को मिल रहा है।
Updated on:
28 Mar 2024 09:49 pm
Published on:
28 Mar 2024 09:45 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
