1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धोनी के रिटायर होने पर रोहित करें चेन्नई की कप्तानी’, CSK के इस दिग्गज ने दिया चौंकाने वाला बयान

IPL 2024: इस बार दो भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों पर सबकी निगाहें होंगी। पहला नाम रोहित शर्मा का है, जो इस बार बतौर बल्लेबाज मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। जबकि, दूसरा नाम एमएस धोनी का है, जिनका ये आखिरी सीजन हो सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
rohit_dhoni_.jpg

Rohit sharma, Chennai Super Kings, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन शुरू होने में एब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। रायुडू चाहते हैं कि रोहित मुंबई इंडियंस (MI) को छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलें और महेंद्र सिंह धोनी के रिटायर होने के बाद टीम की कप्तानी भी करें।

अंबाती रायडू ने कहा कि रोहित शर्मा को 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स में जाते देखना पसंद करेंगे। इतना ही नहीं वो चाहते हैं कि धोनी के रिटायर होने पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सीएसके का नेतृत्व करें। रोहित शर्मा 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का नेतृत्व नहीं करेंगे। पांच बार के चैंपियन ने हार्दिक पांड्या को फ्रेंचाइजी का नया कप्तान नियुक्त किया है।

रायडू ने बताया, "रोहित अगले 5-6 साल तक और खेल सकते हैं। मैं उन्हें भविष्य में सीएसके के लिए खेलते देखना चाहता हूं। अगर उन्हें कप्तानी करनी है तो वह दुनिया में कहीं भी कर सकते हैं। मैं उन्हें 2025 में सीएसके के लिए खेलते हुए देखना चाहता हूं और जब एमएस रिटायर होंगे, तो वह कप्तान के रूप में भी कार्यभार संभाल सकते हैं।"

रायडू ने यह भी कहा कि गुजरात टाइटन्स और एमआई के विपरीत सेटअप के कारण मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करना हार्दिक पांड्या के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। रोहित आईपीएल में 243 मैचों में 6211 रन बनाकर सर्वकालिक चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

Story Loader