मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का क्वालीफायर वन में मुकाबला तभी संभव है, जब दोनों टीमें अपने अपने बचे हुए मुकाबलों को जीत लें। मुंबई इंडियंस के 13 मैचों में 16 अंक हैं तो आरसीबी के 13 मैचों में 17 अंक हैं। गुजरात टाइटंस अपने लीग स्टेज के 14 मैच खेल चुकी है और 18 अंक हासिल कर चुकी है। पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस को 1-1 मैच खेलने हैं। तीनों टीमों का अपने आखिरी मुकाबले में न ही जीतना संभव है न ही हारना, क्योंकि पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होना है।