
IPL 2025 Points Table Update after SRH vs DC Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में सोमवार 6 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में सरनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहम मुकाबला खेला गया। अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 133 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। यहां से मैच पूरी तरह से एसआरएच की गिरफ्त में दिख रहा था। लेकिन हैदराबाद की पारी का आगाज होने से पहले बारिश शुरू हो गई और फिर मैच रद्द करते हुए दोनों टीमों को 1-1 अंक दे दिया गया। इस मैच के रद्द होने से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है।
दरअसल, आईपीएल 2025 प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए एसआरएच को हर हाल में जीत दर्ज करनी थी। लेकिन मुकाबला रद्द होने से उसका सफर यहीं खत्म हो गया। एसआरएच को 20 ओवर में 134 रनों का लक्ष्य मिला था। माना जा रहा था कि हैदराबाद आसानी से जीत दर्ज कर लेगी। लेकिन क्रिकेट में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। इस मैच के धुलने के साथ ही उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी धुल गईं।
हैदराबाद बनाम दिल्ली मैच रद्द होने से पॉइंट्स टेबल में भी बदलाव देखने को मिला है। दिल्ली कैपिटल्स अब 13 अंक के साथ पांचवें पायदान पर है। वहीं, सीएसके और राजस्थान के बाद हैदराबाद भी आईपीएल 2025 की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। हैदराबाद 7 अंक के साथ 8वें स्थान पर है तो राजस्थान 6 अंक के साथ 9वें नंबर और सीएसके 4 अंक के साथ दूसरे आखिरी पायदान पर है।
आईपीएल के 18वें सीजन के 55 मैच के बाद भी कोई टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है। हालांकि प्लेऑफ की रेस में 16 अंक के साथ आरसीबी सबसे आगे है। 15 अंक के साथ पंजाब किंग्स दूसरे नंबर पर है तो मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस 14-14 अंकों के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर है।
| क्रमांक | टीम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | आरसीबी | 11 | 8 | 3 | 0 | 16 | 0.482 |
| 2 | पीबीकेएस | 11 | 7 | 3 | 1 | 15 | 0.376 |
| 3 | एमआई | 11 | 7 | 4 | 0 | 14 | 1.274 |
| 4 | जीटी | 10 | 7 | 3 | 0 | 14 | 0.867 |
| 5 | डीसी | 11 | 6 | 4 | 1 | 13 | 0.362 |
| 6 | केकेआर | 11 | 5 | 5 | 1 | 11 | 0.249 |
| 7 | एलएसजी | 11 | 5 | 6 | 0 | 10 | -0.469 |
| 8 | एसआरएच (E) | 10 | 3 | 7 | 1 | 7 | -1.192 |
| 9 | आरआर (E) | 12 | 3 | 9 | 0 | 6 | -0.718 |
| 10 | सीएसके (E) | 11 | 2 | 9 | 0 | 4 | -1.117 |
Updated on:
06 May 2025 08:37 am
Published on:
06 May 2025 06:58 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
