
टीम मुंबई इंडियंस (Photo - IANS)
IPL 2026, Mumbai Indians Squad Changes: हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (MI) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। आज पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से ठीक पहले, मुंबई ने अपने स्क्वॉड में एक बड़ा बदलाव किया है। टीम के युवा स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, और उनकी जगह कृष भगत को टीम में शामिल किया गया है।
21 साल के कृष भगत पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वह दाएं हाथ के मीडियम पेसर होने के साथ-साथ निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। कृष पिछले दो सालों से मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स का हिस्सा रहे हैं और इस साल प्री-सीजन में बतौर सपोर्ट बॉलर टीम के साथ ही थे। मुंबई ने उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा है। अथर्व अंकोलेकर, जो 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे, उनका बाहर होना टीम के लिए एक झटका है, लेकिन कृष भगत की एंट्री से टीम की तेज गेंदबाजी को मजबूती मिल सकती है।
मुंबई इंडियंस ने 14 साल बाद सीजन का पहला मैच तो जीता, लेकिन उसके बाद लगातार तीन हार ने उन्हें पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर धकेल दिया है। टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता रोहित शर्मा की चोट है। पिछले मैच में रोहित चोटिल हो गए थे और आज पंजाब के खिलाफ वो खेलेंगे या नहीं, इस पर अब तक सस्पेंस बना हुआ है।
आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। मुंबई को अपनी हार का सिलसिला तोड़ने के लिए आज हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
मुंबई इंडियंस टीम: रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, विल जैक्स, मयंक रावत, कृष भगत, रॉबिन मिंज, एएम गजनफर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार
Updated on:
16 Apr 2026 04:10 pm
Published on:
16 Apr 2026 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
