17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑरेंज कैप की रेस में गुजरात टाइटंस के 2 खिलाड़ियों के बीच टक्कर, वैभव सूर्यवंशी टॉप 5 से बाहर

IPL 2026 Stats: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत ऑरेंज कैप की रेस में साई सुदर्शन और शुभमन गिल सबसे आगे निकल गए हैं, जबकि पर्पल कैप की दौड़ में भुवनेश्वर कुमार टॉप पर बने हुए हैं।

2 min read
Google source verification
sai sudarshan and shubman gill

साई सुदर्शन और शुभमन गिल (फोटो- IANS)

IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Race: आईपीएल 2026 में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जहां केकेआर ने 29 रनों से जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा। इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 218 रन बनाए। साई सुदर्शन ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली, तो शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 85 रन बनाए। इसके अलावा जोस बटलर भी 57 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि उनकी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम 29 रन से लक्ष्य से दूर रह गई।

शुभमन-साई के बीच शुरू हुई रेस

इस मुकाबले में भले ही कोलकाता नाइट राइडर्स से गुजरात टाइटंस हार गई, लेकिन टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह रही कि दोनों सलामी बल्लेबाज यानी साई सुदर्शन और शुभमन गिल ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं और अब दोनों के बीच कैप हासिल करने की रेस शुरू हो गई है। साई सुदर्शन 13 मुकाबलों में 46.17 की औसत से 554 रन बना चुके हैं, तो शुभमन गिल सिर्फ उनसे दो रन पीछे हैं। दोनों इस सीजन 50 से ज्यादा चौके और 25 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में हेनरिक क्लासेन को इन दोनों बल्लेबाजों ने पीछे छोड़ दिया है, जो अब तीसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली 484 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं, तो अभिषेक शर्मा 481 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। केएल राहुल ने 477 रन बनाए हैं, तो मिचेल मार्श ने 467 रन बनाए हैं। संजू सैमसन 450 और वैभव सूर्यवंशी 440 रन बना चुके हैं, जबकि दसवें स्थान पर प्रभसिमरन सिंह हैं, जिन्होंने 439 रन बनाए हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 5 खिलाड़ी

खिलाड़ीमैचरनऔसतस्ट्राइक रेट
साई सुदर्शन1355446.17157.83
शुभमन गिल1255246.00160.47
हेनरिक क्लासेन1250850.80153.94
विराट कोहली1248453.78165.75
अभिषेक शर्मा1248143.73209.13

वहीं, पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर कुमार अभी भी सबसे आगे हैं। उन्होंने 12 मैचों में 22 विकेट चटकाए हैं, तो कगिसो रबाडा 13 मैचों में 21 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। वहीं अंशुल कंबोज ने 19 विकेट चटकाए हैं, तो प्रिंस यादव ने 16 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा राशिद खान, कार्तिक त्यागी और ईशान मलिंगा भी 16-16 विकेट चटका चुके हैं। जोफ्रा आर्चर के नाम 15 विकेट हैं, तो मोहम्मद सिराज, जेमी ओवर्टन और प्रसिद्ध कृष्णा ने 14-14 विकेट हासिल किए हैं।

पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 खिलाड़ी

खिलाड़ीमैचविकेटऔसत
भुवनेश्वर कुमार122216.14
कगिसो रबाडा132121.95
अंशुल कंबोज121922.53
प्रिंस यादव121624.00
राशिद खान131624.94