24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 Points Table: चेन्नई की जीत से पॉइंट्स टेबल में आया भूचाल, CSK प्लस तो MI माइनस में पहुंची!

IPL 2026 Points Table Update: IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में आया बड़ा भूचाल। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 103 रनों से हराकर लगाई लंबी छलांग, वहीं मुंबई की मुश्किलें बढ़ीं। जानें अब कौन है टॉप पर।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Apr 24, 2026

IPL 2026 Points Table Update , MI vs CSK Match Results 2026, ipl points table after mi vs csk , csk vs mi

मुंबई इंडियंस (MI) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) (Photo - IANS)

IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की सबसे बड़ी राइवलरी यानी मुंबई इंडियंस (MI) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैच ने पॉइंट्स टेबल का पूरा समीकरण ही बदल कर रख दिया है। चेन्नई ने गुरुवार को मुंबई को 103 रनों की करारी शिकस्त दी। यह आईपीएल इतिहास में रनों के लिहाज से मुंबई की सबसे बड़ी हार है। इस जीत के साथ 'येलो आर्मी' पॉइंट्स टेबल में सीधे 8वें से 5वें पायदान पर पहुंच गई है।

CSK को डबल फायदा, मुंबई को...

चेन्नई के लिए यह जीत इसलिए खास रही क्योंकि उनका नेट रन रेट (NRR) अब माइनस से प्लस (+0.118) में आ गया है। वहीं दूसरी तरफ, अपने घर, वानखेड़े में सबसे शर्मनाक हार झेलने वाली मुंबई इंडियंस 7वें से 8वें नंबर पर खिसक गई है। मैच से पहले मुंबई का रन रेट प्लस (+0.067) में था, जो अब घटकर -0.736 हो गया है। मुंबई के नीचे अब सिर्फ लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ही बचे हैं।

टीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई/नतीजा नहींअंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
पंजाब किंग्स (PBKS)650111+1.420
राजस्थान रॉयल्स (RR)752010+0.790
आरसीबी (RCB)64208+1.171
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)74308+0.820
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)73406+0.118
दिल्ली कैपिटल्स (DC)63306-0.130
गुजरात टाइटंस (GT)63306-0.821
मुंबई इंडियंस (MI)72504-0.736
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)72504-1.277
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)71513-0.879

ये रहा मैच का हाल

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन (101)* के शानदार शतक की बदौलत 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 104 रनों पर सिमट गई। अकील होसेन ने चेन्नई के लिए घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।

पंजाब का नंबर 1 पर कब्ज़ा

पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में अभी भी टॉप पर काबिज है। छह मैचों में पांच जीत हासिल करने के बाद पंजाब के पास 11 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +1.420 के मजबूत आंकड़े पर है। दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (RR) है, जिसने सात मैचों में पांच जीत दर्ज की हैं। राजस्थान के भी 10 अंक हैं, जबकि नेट रन रेट +0.790 है।

RCB और SRH भी टॉप 4 में

तीसरे और चौथे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हैं। दोनों टीमों के 8-8 अंक हैं। आरसीबी का नेट रन रेट +1.171 है, जबकि हैदराबाद का +0.820 है। बेहतर नेट रन रेट के कारण आरसीबी तीसरे और हैदराबाद चौथे स्थान पर है। अब प्लेऑफ की दौड़ में हर मैच और नेट रन रेट बेहद अहम होने वाला है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026