
बीच मैदान और डगआउट के पास हुई तीखी बहस (Photo - IANS)
T20 Mumbai League, Viral Video: मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में शनिवार को खेला गया T20 मुंबई लीग 2026 का फाइनल मुकाबला अपने रोमांच के लिए नहीं, बल्कि मैदान पर भड़कते खिलाड़ियों के लिए भी याद रखा जाएगा। खिताब की इस कांटे की टक्कर में डिफेंडिंग चैंपियन एमएससी मराठा रॉयल्स (MSC Maratha Royals) ने एआरसीएस अंधेरी (ARCS Andheri) को 8 रनों से हरा दिया। लेकिन इस रोमांचक जीत के बीच, मैच के आखिरी पल में खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी झड़प और डगआउट के पास हुए ड्रामे ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
यह पूरा ड्रामा अंधेरी की पारी के 19वें ओवर में शुरू हुआ। जब गौरव जाथर ने इरफान उमैर की गेंद पर एक गगनचुंबी छक्का लगाकर अपनी टीम की उम्मीदें जिंदा रखीं। हालांकि, अगली ही गेंद पर इरफान ने पासा पलट दिया और जाथर (23 रन) को एलबीडब्ल्यू (LBW) आउट कर दिया। आउट होने के बाद जाथर बेहद निराश थे और इसी दौरान भारतीय तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे के साथ उनकी तीखी बहस हो गई। अंपायरों और बाकी खिलाड़ियों ने तुरंत बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई।
मैदान में ये मामला चंद मिनटों में और गरमा गया बाद एआरसीएस अंधेरी के डगआउट तक पहुंच गई, जहां कप्तान शिवम दुबे और उनके साथी खिलाड़ी बैठे थे। वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि विरोधी टीम का एक खिलाड़ी टीम एरिया के पास आया और दोनों तरफ से तीखे शब्दों के बाण चलने लगे। माहौल इतना गरमा गया कि दोनों टीमों के सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों को दौड़कर बीच-बचाव करना पड़ा। गनीमत रही कि वक्त रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया।
विवादों से परे, तुषार देशपांडे ने अपनी गेंदबाज़ी से सबका दिल जीता। सिद्धेश लाड के चोटिल होने के बाद कप्तानी संभालते हुए देशपांडे ने दिव्यांश सक्सेना और शिवम दुबे जैसे बड़े विकेट चटकाए और 2/33 का स्पेल डाला। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 12 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की। जीत के बाद देशपांडे ने कहा, 'यह मुंबई क्रिकेट की ताकत को दिखाता है। क्लब लेवल से आने वाले लड़के भी इतने बड़े क्राउड के सामने बिना डरे परफॉर्म कर रहे हैं।'
Published on:
14 Jun 2026 01:25 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
