12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs AFG 1st ODI: कल दिखेगी रोहित शर्मा-राशिद खान की टक्कर, जानें कब, कहां और कैसे देखें भारत- अफगानिस्तान का पहला वनडे

IND vs AFG 1st ODI: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा कल अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला वनडे में मैदान पर नजर आएंगे। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। देखें मैच का पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jun 12, 2026

Rohit Sharma playing IND vs AFG 1st ODI , India vs Afghanistan Dharamshala ODI schedule , IND vs AFG live streaming JioHotstar Star Sports , Rohit Sharma batting vs Afghanistan 2026

Rohit Sharma: रोहित शर्मा 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे मैच खेलने उतरेंगे (Photo - BCCI and IANS)

IND vs AFG 1st ODI: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए शनिवार का दिन बेहद खास होने वाला है। भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल (13 जून) धर्मशाला के खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और फैंस को उम्मीद है कि कल उनके बल्ले से धर्मशाला में बड़ा धमाका देखने को मिलेगा।

विराट बाहर, रोहित पर टिकी नजरें

इस सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह टीम में यशस्वी जायसवाल की एंट्री हुई है। कोहली की गैरमौजूदगी में अब रोहित शर्मा पर भारतीय बल्लेबाजी को संभालने की दोहरी जिम्मेदारी होगी। कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर रोहित कल अफगानिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। हाल ही में खत्म हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बाद रोहित इस वनडे सीरीज में बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब हैं।

इस मुकाबले का सबसे बड़ा रोमांच रोहित शर्मा और राशिद खान की आमने-सामने की टक्कर होने वाला है। एक तरफ जहां हिटमैन रोहित शर्मा होंगे, वहीं दूसरी तरफ दुनिया के सबसे खतरनाक स्पिनर राशिद खान अपनी फिरकी के जाल में बल्लेबाजों को फंसाने के इरादे से उतरेंगे।

कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच कल होने वाला यह पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। टॉस दोपहर 1:00 बजे होगा। इस मुकाबले का मजा आप घर बैठे JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए ले सकते हैं। वहीं, टीवी पर इसका सीधा प्रसारण (Live Telecast) Star Sports 1 और Star Sports 1 Hindi चैनलों पर किया जाएगा।

मैचतारीख और दिनमैदान (स्थान)समय (IST)
1st ODI13 जून, शनिवारHPCA स्टेडियम, धर्मशालादोपहर 1:30 बजे
2nd ODI17 जून, बुधवारइकाना स्टेडियम, लखनऊदोपहर 1:30 बजे
3rd ODI20 जून, शनिवारचेपॉक स्टेडियम, चेन्नईदोपहर 1:30 बजे

पूरी भारतीय टीम (सक्वाड)

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर ब्रार, हर्ष दुबे।

पूरी अफगानिस्तान टीम (स्क्वाड)

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सिद्दीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खरोती, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी।