
भारतीय टीम के साथ धर्मशाला के लिए रवाना होते रोहित शर्मा। (फोटो सोर्स: एक्स@/BCCI)
IND vs AFG 1st ODI Playing 11 Prediction: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के बाद अब भारतीय टीम 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 13 जून को दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ साल की शुरुआत शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद से उसने सिर्फ टी20 और एक टेस्ट खेला है। अब अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली और हार्दिक पंड्या चोट के चलते बाहर हैं। ऐसे में भारत अपनी बेंच स्ट्रेंथ को टेस्ट करना चाहेगा, ताकि वर्ल्ड कप में जरुरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके।
यशस्वी जायसवाल को अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शायद ही जगह मिले, क्योंकि रोहित शर्मा के साथ कप्तान शुभमन गिल का बतौर सलामी बल्लेबाज उतरना तय है। सबसे बड़ा सवाल नंबर-3 को लेकर है, क्योंकि विराट कोहली इंजरी के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह ईशान किशन को नंबर-3 पर उतारा जा सकता है। उनके बाद नंबर चार पर उपकप्तान श्रेयस अय्यर नजर आएंगे। जबकि पांचवें नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल उतरेंगे।
अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल दो ऑलराउंडर के साथ उतरना चाहेंगे। इनमें से एक होंगे नीतीश कुमार रेड्डी जो तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूती के साथ बल्ले से भी अच्छा योगदान दे सकते हैं और छठे नंबर पर उतर सकते हैं। इसके बाद नंबर सात पर वाशिंगटन सुंदर का प्लेइंग इलेवन में चुना जाना तय है, जो स्पिन डिपार्टमेंट को मजबूती दे सकते हैं। इनके अलावा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव इकलौते विशेषज्ञ स्पिनर होंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने आईपीएल 2026 के 12 मैचों में 16 विकेट लेकर चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित किया है। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 2024 में इस फॉर्मेट में डेब्यू करने के बाद से 14 मैचों में 29 विकेट लिए हैं। उनके भारत बनाम अफगानिस्तान पहले वनडे में डेब्यू करने की पूरी संभावना है, क्योंकि वर्कलोड के चलते मोहम्मद सिराज को इस सीरीज से आराम दिया गया है। उनके अलावा पेस डिपार्टमेंट में अर्शदीप सिंह के साथ प्रसिद्ध कृष्णा के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। कृष्णा को हाल ही में सिराज की जगह टीम में चुना गया था।
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर बल्लेबाज), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह।
Published on:
12 Jun 2026 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
