27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘दुख होता है’, जिम्‍बाब्‍वे में शर्मनाक रिकॉर्ड के बाद अभिषेक शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

Abhishek Sharma on Zimbabwe Tour: भारत के स्‍टार ओपनर अभिषेक शर्मा के लिए जिम्‍बाब्‍वे का दौरा किसी बुरे सपने के समान रहा। उन्‍होंने इस दौरे पर एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी बनाया है। इस सीरीज में प्रदर्शन को लेकर उन्‍होंने कहा कि वह मजबूती के साथ वापसी करेंगे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 27, 2026

Abhishek Sharma

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा (Photo- IANS)

Abhishek Sharma T20 Record: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया है। इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्‍यादा सुर्खियों में रहे, सूर्यवंशी ने पहले मैच में सिर्फ 18 गेंदों पर 50 रन और तीसरे और आखिरी टी20 में 49 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। 15 साल के वैभव पुरुषों के इंटरनेशनल क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। वहीं, उनके ओपनिंग पार्टनर अभिषेक शर्मा के लिए यह दौरान बहुत ही खराब गुजरा, वह तीनों मैचों में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए और अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया।

पिछले 6 टी20 नहीं छू सके 20 का आंकड़ा

अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ 1, 8 और 2 रन की पारियां खेलीं। इससे पहले आयरलैंड और इंग्‍लैंड के खिलाफ भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। भारत के लिए अपने पिछले छह टी20 इंटरनेशनल मैचों में वह 10, 16, 3, 1, 8 और 2 के स्कोर बना पाए। इसके चलते वह किसी एक टी20 अंतरराष्‍ट्रीय सीरीज में सबसे कम रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

T20I सीरीज में किसी भारतीय खिलाड़ी के सबसे कम रन

रैंकखिलाड़ीसीरीजरन
1अभिषेक शर्माबनाम जिम्बाब्वे (2026)11*
2श्रेयस अय्यरबनाम वेस्टइंडीज (2019)14
3हार्दिक पांड्याबनाम न्यूजीलैंड (2017)15
3केएल राहुलबनाम इंग्लैंड (2021)15
5दिनेश कार्तिकबनाम ऑस्ट्रेलिया (2022)17

इंस्‍टाग्राम पर छलका अभिषेक शर्मा का दर्द

जिम्‍बाब्‍बे के खिलाफ सीरीज के बाद अभिषेक शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी निराशा जाहिर की है। उन्‍होंने लिखा कि जब आप वह नहीं दे पाते, जिसके बारे में बहुत से लोग मानते हैं कि आप कर सकते हैं, तो दुख होता है। लेकिन, यह गेम हमेशा उन लोगों को इनाम देता है, जो अच्छा खेलते रहते हैं। खुशी है कि टीम जीती। मैं मजबूत होकर वापस आएंगे।

भारत का अगला टी20 असाइनमेंट दो महीने बाद

बता दें कि अब भारत का अगला टी20 इंटरनेशनल असाइनमेंट सितंबर में एशियन गेम्स है, जिसके बाद अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होम सीरीज होगी। अभिषेक शर्मा के पास अब अपनी कमियों को दूर करने के लिए दो महीने से ज्‍यादा का समय है। अभी के लिए, आगे बढ़ने का एक ही तरीका है कि वह शांत हो जाए, ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाए और उस फ़ॉर्म को फिर से हासिल करें, जिसने उसे भारत के सबसे रोमांचक टी20 बैट्समैन में से एक बनाया।