
श्रेयस अय्यर (फोटो- IANS)
Shreyas Iyer Praised VVS Laxman: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्बाब्वे में मिली सफलता के बाद कोच वीवीएस लक्ष्मण की तारीफ की और उन्हें थैक यू कहा। इस दौरान लक्ष्मण ने भी भारतीय कप्तान की सराहना की और उनकी बल्लेबाजी से प्रभावित नजर आए। मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में कोच और कप्तान ने एक दूसरे की भूमिकी की तारीफ की। अय्यर ने ये भी कहा कि गलतियों के बावजूद खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल की।
BCCI ने सोमवार को X पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें टीम इंडिया के कोच और कप्तान सीरीज के बाद एक दूसरे की तारीफ कर रहे हैं। इस सीरीज में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन की लक्ष्मण ने तारीफी की और श्रेयस अय्यर की भूमिका की भी सराहना की। साथ ही उनकी बल्लेबाज की भी कोच ने तारीफ की। दूसरी ओर कप्तान अय्यर ने लक्ष्मण से मिली मेंटरशिप और प्रेरणा के लिए उन्हें थैंक्स कहा। श्रेयस अय्यर ने ये भी कहा कि टीम इंडिया ने इस सीरीज में कई कैच छोड़े लेकिन उसके बावजूद दूसरे विभाग में अच्छा करने की वजह से सीरीज में आसानी से जीत मिली।
इस सीरीज में भारतीय टीम संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह जैसे कई रेगुलर स्टार खिलाड़ियों के बिना उतरी और आसानी से सीरीज अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए तीसरे और आखिरी T20I मैच में 35 रन से जीत के साथ उन्होंने सीरीज़ का समापन किया। पहले टी20 में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी और दूसरे मुकाबले में उसने 90 रन से जिम्बाब्वे को हराया था।
टी20 वर्ल्डकप 2026 के बाद भारतीय क्रिकेट मैनेजमेंट ने हैरान करने वाला फैसला लिया और वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंप दी। लगभग 3 साल से टी20 टीम से बाहर रहने वाले श्रेयस अय्यर की पहली परीक्षा आयरलैंड दौरे पर हुई, जहां टीम को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। क्रिकेट इतिहास में भारतीय टीम पहली बार किसी फॉर्मेट में आयरलैंड से हारी थी।
इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर गई और वहां भी उसे 4-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद गौतम गंभीर के कई फैसलों पर सवाल उठे। जिम्बाब्वे दौरे से पहले BCCI ने एक और बड़ा फैसला किया और गंभीर की जगह लक्ष्मण को अगले टूर पर भेजने का फैसल किया। नतीजा ये रहा कि टीम इंडिया ने 3-0 से जीत हासिल की और फिर से दुनिया की नंबर वन टीम भी बन गई।
Updated on:
27 Jul 2026 01:59 pm
Published on:
27 Jul 2026 01:59 pm
