27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2026 Day 5 Schedule: भारत के पास आज 8 पदक जीतने का मौका, गुरिंदरवीर सिंह-बिंदियारानी देवी समेत ये खिलाड़ी होंगे एक्शन में

CWG 2026 के पांचवें दिन भारत के पास 8 और मेडल अपनी झोली में डालने का मौका है। पहली बार एथलेटिक्स की शुरुआत होगी, जहां मुरली श्रीशंकर, तेजस्विन शंकर और सर्वेश कुशारे जैसे स्टार खिलाड़ी एक्शन में दिखेंगे। वहीं वेटलिफ्टिंग, मुक्केबाजी, तैराकी, पैरा एथलेटिक्स और जिम्नास्टिक में भी भारत को पदकों की उम्मीद रहेगी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 27, 2026

CWG 2026

रांची में फेडरेशन कप के दौरान गुरिंदरवीर सिंह ने 10.09 सेकंड के समय के साथ 100 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था (photo - IANS)

India at CWG 2026 Day 5 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सोमवार यानी 27 जुलाई को भारतीय खिलाड़ी ट्रैक और फील्ड मुकाबले में उतरेंगे। स्कॉट्सन स्टेडियम में पुरुषों की 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, 110 मीटर बाधा दौड़ और ऊंची कूद के साथ एथलेटिक्स इवेंट्स शुरू होंगे। वहीं, भारत के वेटलिफ्टर रविवार को ऋषिकंता सिंह और मीराबाई चानू द्वारा जीते गए सिल्वर और गोल्ड मेडल में और मेडल जोड़ने की कोशिश करेंगे।

आज वेटलिफ्टिंग में आ सकते हैं और मेडल

वेटलिफ्टिंग मुकाबले में बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम (महिलाओं का 58 किग्रा), अजय बाबू (पुरुषों का 79 किग्रा) और ज्ञानेश्वरी यादव (महिलाओं का 53 किग्रा) शामिल होंगे। पैरा एथलीट भी एक्शन में होंगे, जिसमें पुरुषों की T38 100 मीटर दौड़ और महिलाओं का शॉट पुट F57 इवेंट होगा। साथ ही, भारत के पांच बॉक्सर भी मुकाबले में उतरेंगे।

भारत का शेड्यूल (दिन पांच)

समय (IST)स्पर्धा / मुकाबलाभारतीय खिलाड़ी
2:40 PMएथलेटिक्स – पुरुष 100 मीटर हीटगुरिंदरवीर सिंह
3:00 PMएथलेटिक्स – पुरुष लंबी कूद क्वालिफिकेशनमुरली श्रीशंकर, लोकेश सत्यनाथन
3:00 PMतैराकी – पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई हीटसाजन प्रकाश
3:55 PMएथलेटिक्स – पुरुष 110 मीटर बाधा दौड़ हीटतेजस शिर्से
4:45 PMमुक्केबाजी – पुरुष 60 किग्रा (अंतिम-16)सचिन सिवाच बनाम विलियम हेविट (इंग्लैंड)
5:30 PMभारोत्तोलन – महिला 53 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट)ज्ञानेश्वरी यादव
6:00 PMमुक्केबाजी – पुरुष 80 किग्रा (अंतिम-16)अंकुश बनाम जलान जान (एंटीगुआ और बारबुडा)
6:15 PMआर्टिस्टिक जिम्नास्टिक – महिला वॉल्ट फाइनल (मेडल इवेंट)प्रतिष्ठा सामंता
7:30 PM3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल – महिला पूल मुकाबलाभारत बनाम नाइजीरिया
8:00 PMभारोत्तोलन – महिला 58 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट)बिंदियारानी देवी
10:05 PMलॉन बॉल्स – पुरुष सिंगल्स सेक्शनल मुकाबलापुतुल सोनावाल बनाम अनवर हमादा (केन्या)
10:30 PMमुक्केबाजी – महिला 51 किग्रा (अंतिम-16)साक्षी चौधरी बनाम लेथाबो मोडुकानेल (बोत्सवाना)
11:35 PMपैरा एथलेटिक्स – महिला शॉटपुट F57 फाइनल (मेडल इवेंट)शर्मिला धांकर, शिल्पा के. शायला
11:40 PMएथलेटिक्स – पुरुष ऊंची कूद फाइनल (मेडल इवेंट)सर्वेश अनिल कुशारे, तेजस्विन शंकर, जे. आदर्श राम
12:30 AM (28 जुलाई)भारोत्तोलन – पुरुष 79 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट)वी. अजय बाबू
1:00 AM (28 जुलाई)मुक्केबाजी – पुरुष 70 किग्रा (अंतिम-16)सुमित कुंडू बनाम जॉन मैककोनेल (उत्तरी आयरलैंड)
1:44 AM (28 जुलाई)तैराकी – पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल (मेडल इवेंट)*साजन प्रकाश
1:57 AM (28 जुलाई)पैरा एथलेटिक्स – पुरुष 100 मीटर T38 फाइनल (मेडल इवेंट)राकेशभाई भट्ट, श्रेयांश त्रिवेदी
2:15 AM (28 जुलाई)एथलेटिक्स – पुरुष 110 मीटर बाधा दौड़ फाइनल (मेडल इवेंट)*तेजस शिर्से