27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत अब भी बना सकता है WTC के फाइनल में जगह, श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले जान लीजिये पॉइंट्स टेबल का हाल

WTC 2025-27 Points Table: जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय टीम का अगला असाइनमेंट श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज होगा। वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर मौजूद भारत अब कैसे फाइनल में जगह बना सकता है। आइये आपको भी बताते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 27, 2026

WTC 2025-27 Points Table before IND vs SL Tests

भारतीय टेस्‍ट टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

WTC 2025-27 Points Table before IND vs SL Tests: टी20 और वनडे इंटरनेशनल सीरीज के बाद भारतीय टीम अब शुभमन गिल की अगुवाई में श्रीलंका के दौरे पर जाएगी। जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेली जाएगी। वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल के लिहाज से भारत और श्रीलंका दोनों के लिए ही ये सीरीज काफी अहम है। इस सीरीज से पहले आपको बताते हैं कि टीम इंडिया फाइनल में जगह कैसे बना सकती है?

ऑस्‍ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका फिलहाल शीर्ष पर बरकरार

WTC 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम फिलहाल पांचवें पायदान पर काबिज है। जबकि श्रीलंका छठे स्‍थान पर है। वहीं, ऑस्‍ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका शीर्ष दो स्‍थानों पर बनी हुई हैं। न्‍यूजीलैंड और बांग्‍लादेश तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। इनके बाद इंग्‍लैंड, वेस्‍टइंडीज और पाकिस्‍तान की टीमें हैं, जिनका फाइनल के लिए क्‍वालीफाई कर पाना बेहद ही मुश्किल होगा।

भारतीय टीम कैसे कर सकती है फाइनल के लिए क्‍वालीफाई

बता दें कि वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में भारत के अब तीन टेस्‍ट असाइनमेंट बाकी हैं। टीम इंडिया के असाइनमेंट श्रीलंका और न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दो-दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज हैं, जो कि अवे सीरीज हैं। इनके बाद भारत को ऑस्‍ट्रेलिया से पांच मैचों की घरेलू टेस्‍ट सीरीज खेलनी है। भारत को यहां से फाइनल में क्‍वालीफाई करने के लिए 9 में से कम से कम 7 मैच जीतने होंगे। अगर भारतीय टीम ऐसा करने में सफल हो जाती है तो वह शीर्ष दो पर खत्‍म करते हुए फाइनल में जगह बना लेगी।

ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अंक तालिका

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉअंकPCT (%)
1ऑस्ट्रेलिया87108487.50
2दक्षिण अफ्रीका43103675.00
3न्यूजीलैंड64115272.22
4बांग्लादेश42112858.33
5भारत94415248.15
6श्रीलंका41122041.67
7इंग्लैंड134813824.36
8वेस्टइंडीज101721815.00
9पाकिस्तान413048.33

भारत बनाम श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज का शेड्यूल

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्‍ट 15 से 19 अगस्‍त के बीच गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्‍टेडियम में खेला जाएगा। जबकि दूसरा टेस्‍ट 23 से 27 अगस्‍त के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्‍पोट्र्स क्‍लब में खेला जाएगा। ये दोनों ही मैच भारतीय समयानुसार, सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।