29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WI vs PAK: अपनी टीम को ऐसे कौन ट्रोल करता है! बाबर आजम ने शर्मनाक हार की बताई अजीबो गरीब वजह

Babar Azam Reacts on Pakistan Lose: ब्रायन लारा स्टेडियम में पाकिस्तान की टीम को पहले टेस्ट में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। यह विदेशों में उनकी लगतार 8वीं हार है। इस हार के बाद कप्तान बाबर आजम ने अजीबोगरीब वजह बताई।
2 min read
Google source verification
Babar Azam

बाबर आजम (फोटो- ANI)

West Indies vs Pakistan 1st Test Update: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में शर्मनाक हार झेलनी वाली पाकिस्तान की टीम WTC अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है। टीम इंडिया फाइनल में पहुंचना अब मुश्किल हो गया है। इस हार की दोबारा कप्तान बने बाबर आजम ने अजीबोगरीब वजह बताई। साथ ही 120 पर ढेर होने वाली पाकिस्तान टीम की भी तारीभ की और कहा कि आखिरी 2 दिन अच्छा खेला।

पाकिस्तान की बैटिंग फेल

अब ऐसे में सवाल है कि जिस टीम के 8 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू पाते, जो टीम लगातार 8वां विदेशी टेस्ट और ओवरऑल लगातार चौथा टेस्ट हार गई हो, जिस टीम के सभी 20 बल्लेबाज इतिहास में पहली बार विरोधी टीम के सामने तेज गेंदबाजों के खिलाफ ढेर हुए हों, वो टीम कब अच्छा खेली होगी। इसके बाद बाबर आजम ने जो वजह बताई, वो तो और हैरान करने वाली थी। उन्होंने कहा कि पिच पर बाउंस कम था, जिससे उनके बल्लेबाज साझेादारी नहीं कर पाए और 120 रन पर ढेर हो गए।

'बॉल नीचे रही तो नहीं हुई पार्टनशिप'

बाबर आजम ने कहा, "नतीजा हमारे हाथ में नहीं था, लेकिन पिछले दो दिनों में हमने अच्छा क्रिकेट खेला। आज, हालांकि, एक बैटिंग यूनिट के तौर पर, हम उम्मीद के मुताबिक नहीं थे। हम लगातार विकेट खोते रहे और बैटिंग फेल रही। मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत अच्छी बॉलिंग की और कंडीशन का शानदार इस्तेमाल किया। चौथे दिन तक बॉल थोड़ी नीची रह रही थी और ठीक से बाउंस नहीं हो रही थी। हम पार्टनरशिप नहीं बना पाए, और इसीलिए हम हार गए।"

उन्होंने शान मसूद की चोट को भी बताई वजह। बाबर ने कहा, "बदकिस्मती से शान मसूद की उंगली अच्छी हालत में नहीं है। उसमें फ्रैक्चर है, इसलिए हमें उनकी कमी ज़रूर खली। लेकिन साथ ही, जब आप नई बॉल का सामना कर रहे होते हैं तो आपको पहले 20 ओवर टिकना होता है, पार्टनरशिप बनानी होती है, और फिर जैसे-जैसे बॉल पुरानी होती जाती है, पिच बैटिंग के लिए आसान हो जाती है। हम वो पार्टनरशिप नहीं कर पाए। हम साथ बैठकर इन बातों पर बात करेंगे क्योंकि भले ही रिज़ल्ट हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन हम अपनी गलतियों को ज़रूर ठीक कर सकते हैं। हम उन चीज़ों को बदलने की पूरी कोशिश करेंगे।"

90 रन से हारा पाकिस्तान

ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में 90 रनों से हरा दिया। कैरेबियाई टीम से मिले 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 120 रन बनाकर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने दोनों ही पारियों में पाकिस्तान को ऑलआउट किया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है, जब पाकिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट में सभी 20 विकेट वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने चटकाए हैं। कैरेबियाई टीम की ओर से पहली पारी में जस्टिन ग्रीव्स ने 5 विकेट झटके, जबकि दूसरी इनिंग में जयडेन सील्स ने पांच विकेट अपने नाम किए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग