
भारत बनाम पाकिस्तान, वूमेंस टी20 (फोटो- IANS)
IND W vs PAK W Head to Head: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज करेगी, जहां उसका मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमें ग्रुप ए में हैं और इस ग्रुप से सिर्फ दो ही टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। ऐसे में दोनों टीमें शानदार जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेंगी, ताकि सेमीफाइनल की राह आगे चलकर मुश्किल न हो।
ओवरऑल रिकॉर्ड में पाकिस्तान के आंकड़े भारत के खिलाफ अच्छे नहीं हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन बेहतर जरूर रहा है। आपको बता दें कि अब तक दोनों टीमें क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 16 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से 13 बार भारतीय टीम ने जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को 3 मुकाबलों में जीत मिली है। पाकिस्तान ने जिन तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की, उनमें से दो जीत उसे टी20 वर्ल्ड कप में ही मिली हैं। वो भी तब, जब पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम वूमेंस वर्ल्डकप के इतिहास में सिर्फ 9 मैच जीत पाई है।
वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें अब तक 6 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से 4 बार भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि 2 मुकाबले पाकिस्तान के नाम रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana), हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) और शेफाली वर्मा (Shafali Verma) भी भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं। वहीं, दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।
यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। मैच का लाइव प्रसारण Star Sports नेटवर्क और JioHotstar पर देखा जा सकता है।
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, यास्तिका भाटिया और नंदनी शर्मा
गुल फ़िरोज़ा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), सायरा जबीन, आयशा जफर, इरम जावेद, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, नतालिया परवेज़, इमान फातिमा, डायना बेग, नशरा संधू, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, तुबा हसन और तस्मिया रुबाब।
Published on:
14 Jun 2026 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Women's T20 World Cup 2026
