17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हार के बाद इन खिलाड़ियों पर भड़के शुभमन गिल, जानें क्यों कहा कि उनकी टीम नहीं थी जीत की हकदार

KKR vs GT: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रन से हराया। मैच के बाद शुभमन गिल ने बड़ा बयान दिया और कहा कि उनकी जीत इस मैच में जीत की हकदार नहीं थी।

2 min read
Google source verification
Shubman Gill on KKR vs GT

IPL 2026 KKR vs GT: केकेआर के खिलाफ आउट होकर लौटते हुए शुभमन गिल (फोटो- IANS)

Shubman Gill on KKR vs GT: आईपीएल 2026 के 70वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 29 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 248 रन के लक्ष्य के जवाब में गुजरात टाइटंस 218 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) और शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शानदार पारियां खेलीं। जोस बटलर (Jos Buttler) ने भी अर्धशतक लगाया, लेकिन टीम जीत नहीं पाई। इसके बाद शुभमन गिल ने हार की असली वजह बताई।

GT ने छोड़े कई आसान कैच

इस मुकाबले में जब केकेआर बल्लेबाजी कर रही थी, तब गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों ने कई कैच छोड़े। मैच के बाद शुभमन गिल ने खिलाड़ियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि विकेट को देखते हुए 200-210 रन का स्कोर ठीक था, लेकिन हमने बहुत सारे कैच छोड़े।

उन्होंने कहा, “पिच अच्छी थी। कभी-कभी गेंद रुककर आ रही थी, लेकिन मुझे लगा कि हमने अच्छी बल्लेबाजी की और जितना स्कोर बनाया, वह अच्छा था। चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन हमारी फील्डिंग और भी बेहतर हो सकती है। हमने एक स्टैंडर्ड सेट किया हुआ है। तीन आसान कैच छोड़ने के बाद इस मैच को जीतने के हम हकदार बिल्कुल नहीं थे।” शुभमन गिल ने यह भी बताया कि क्वालीफायर से पहले इस तरह के मैच अभी हो जाना बेहतर है।

KKR की पारी में लगाे 22 छक्के

इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी की। अजिंक्य रहाणे एक बार फिर फ्लॉप रहे और सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद फिन एलन की 35 गेंदों में 93 रनों की विध्वंसक पारी और फिर अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत केकेआर ने 247 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। अंगकृष ने 44 गेंदों में 82 रन बनाए, तो कैमरन ग्रीन ने 28 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। केकेआर की पारी में कुल 22 छक्के लगे।

248 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले साई सुदर्शन छोटी पारी खेलकर लौट गए और फिर निशांत सिंधु सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और जोस बटलर ने मोर्चा संभाला और टीम को 170 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद शुभमन गिल, जोस बटलर और राहुल तेवतिया जल्दी-जल्दी आउट हो गए और टीम लक्ष्य से 29 रन पीछे रह गई। इस बीच साई सुदर्शन वापस क्रीज पर आए और अर्धशतक जड़ा, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।

GT का प्लेऑफ्स में जाना लगभग तय

यह गुजरात टाइटंस की इस सीजन की पांचवीं हार है और वह अंक तालिका में 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। अब गुजरात टाइटंस को अपना आखिरी मुकाबला 21 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है। हालांकि टीम का प्लेऑफ में जाना लगभग तय है।