
हेनरिक क्लासेन (फोटो- IANS)
IPL 2026, SRH vs CSK Update: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स से हुई। ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल जा रहा है, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन एंड कंपनी ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन बनाए। हालांकि पारी खत्म होने के बाद हेनरी क्लासेन ने बताया कि टीम 10-15 रन कम बना पाई है।
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत धमाकेदार रही। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 5.5 ओवर में 75 रन जोड़े। अभिषेक ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 22 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। हालांकि, हेड लय में नजर नहीं आए और 20 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान ईशान किशन को मुकेश चौधरी ने बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।
अनिकेत वर्मा 2 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी को जेमी ओवरटन ने 12 रन पर मैथ्यू शॉर्ट के हाथों कैच आउट कराया। दूसरी ओर हेनरिक क्लासेन ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। क्लासेन ने 39 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए और एक छोर संभाले रखा। साहिल अरोड़ा ने 13 रन बनाए, जबकि शिवांग कुमार ने 12 रन का योगदान दिया।
गेंदबाजी में सीएसके के लिए अंशुल कंबोज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 22 रन देकर 3 विकेट झटके। जेमी ओवरटन ने भी 3 विकेट हासिल किए, जबकि मुकेश चौधरी को 2 विकेट मिले। गुरजपनीत सिंह ने 1 विकेट लिया।
इस मुकाबले के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। हर्ष दुबे की जगह श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को शामिल किया गया है। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने भी एक बदलाव किया है। चोट के चलते बाहर हुए खलील अहमद की जगह मुकेश चौधरी को प्लेइंग 11 शामिल किया गया है।
Updated on:
18 Apr 2026 10:52 pm
Published on:
18 Apr 2026 09:52 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
