
साल 2008 में जब आईपीएल शुरू हुआ था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह लीग दुनिया का सबसे बड़ा और अमीर क्रिकेट लीग बनेगा। 2008 से लेकर 2023 तक का आईपीएल का सफर आसान नहीं रहा है। इस दौरान मैच फिक्सिंग का आरोप भी इस लीग को झेलना पड़ा। कई खिलाड़ियों को इसमें दोषी पाए जाने पर निलंबित भी होना पड़ा। 2 सालों के लिए दो टीमों को बैन भी झेलना पड़ा। लेकिन अभी यह टूर्नामेंट उतना ही जवान है, जितना 2008 में था। दिलचस्पी आज भी दर्शकों के बीच में इस लीग को लेकर उतनी ही है, जितनी 2008 में थी। तो आज हम आपको उन सात खिलाड़ियों के नाम आपको बतायेंगे, जिन्होंने जब आईपीएल शुरू हुआ था, उस वक्त भी इसमें भाग लिया था। कुछ तो ऐसे खिलाड़ी इस लिस्ट में हैं, जिनका नाम देखकर आप चौंक जाएंगे।
1. Mahendra Singh Dhoni : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले सीजन से लेकर अभी तक खेल रहे हैं। साल 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी का फिटनेस आज भी लाजवाब है। साल 2008 से लेकर 2015 तक धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे। साल 2016 में जब चेन्नई पर दो साल का बैन लगा तो 2016 और 2017 में धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के साथ खेले। 2018 में वो सीएसके के साथ फिर जुड़ गए और चौथी बार टीम को चैंपियन बनाया।
धोनी के बल्ले से अब तक इस टूर्नामेंट में 348 चौके और 237 छक्के निकला है।
2. Virat Kohli : विराट कोहली आईपीएल के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने सिर्फ एक फ्रेंचाइजी के लिए ही सभी सीजन में खेला है। लेकिन अभी तक एक भी ट्राफी नहीं जीत पाए हैं।
अपने आईपीएल कैरियर में विराट कोहली 229 छक्के और 617 चौके लगा चुके हैं।
3. Rohit Sharma : टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के शुरुआती सालों में डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के तरफ से खेलते थे। साल 2011 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस से जुड़े और अब तक इसी टीम के साथ हैं। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में 5 बार चैंपियन बनाया है।
इन 237 मैचों के दौरान रोहित शर्मा ने 250 छक्के और 540 चौके लगाए हैं।
4. Shikhar Dhawan : गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन 2008 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। इस दौरान शिखर ने छह अलग-अलग टीमों के लिए खेला है। सबसे पहले शिखर धवन मुंबई इंडियंस टीम में शामिल किए गए थे, और फिलहाल आईपीएल 2023 में धवन पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं।
बीते 16 सालों में शिखर धवन 146 छक्के और 748 चौके लगा चुके हैं।
5. Dinesh Kartik: इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तरफ से खेलने वाले दिनेश कार्तिक पहले सीजन से ही अब तक इस टूर्नामेंट में एक्टिव है। इन 16 सालों में दिनेश कार्तिक 6 टीमों का हिस्सा रहे। वह दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, किंग्स इलेवन पंजाब, गुजरात लायंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेल चुके हैं।
बीते 16 साल के दौरान IPL में दिनेश कार्तिक 138 छक्के और 435 चौके लगा चुके हैं।
6. Wriddhiman Saha : टीम इंडिया के एक और विकेटकीपर बल्लेबाज इस स्पेशल लिस्ट का हिस्सा है। रिद्धिमान साहा 2008 में केकेआर का हिस्सा थे। इसके बाद वह चेन्नई, किंग्स इलेवन पंजाब और हैदराबाद का हिस्सा भी बने। वर्तमान में वह गुजरात टाइटंस की ओर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके धूम मचा रहे हैं।
बीते 16 सालों में आईपीएल में साहा 83 छक्के और 266 चौके लगा चुके हैं।
7. Manish Pandey : मनीष पांडे सबसे पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। इसके बाद उन्होंने 6 और फ्रेंचाइजी के साथ अपना कैरियर आगे बढ़ाया। मनीष पांडे भारत के सबसे फिट खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।
बीते 16 सालों में मनीष पांडे ने 106 छक्के और 331 चौके लगाए हैं।
यह भी पढ़ें: 'मैं ट्रॉफी जीतकर...' रिटायमेंट को लेकर रैना से क्या बोले धोनी, जानकर हैरान रह जाएंगे
यह भी पढ़ें: Mumbai Indians को लगा तगड़ा झटका, रोहित का फेवरेट बॉलर हुआ टूर्नामेंट से बाहर
Updated on:
10 May 2023 06:55 am
Published on:
09 May 2023 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
