31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023: Mumbai Indians को लगा तगड़ा झटका, रोहित का फेवरेट बॉलर हुआ टूर्नामेंट से बाहर

Jofra Archer Ruled Out IPL 2023: मुम्बई इंडियन्स का सबसे धाकड़ गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से बाहर हो गया है। मुंबई इंडियन्स ने उनकी जगह इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन को स्क्वाड में शामिल किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 9 May 2023, 1:38 PM IST

jf_1.jpg

Jofra Archer Ruled Out IPL 2023: आईपीएल 2023 का 54वां मुकाबला मंगलवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाना है। हालांकि, इससे पहले ही कप्तान रोहित को बड़ा झटका लगा है। उनके फेवरेट गेंदबाज जिन्हें टीम में शामिल करने के लिए मुंबई ने नीलामी में 8 करोड़ रुपया खर्च किया वो अब फिटनेस समस्या की वजह से आईपीएल के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई ने बताया कि यह गेंदबाज अपने देश इंग्लैंड वापस लौटेंगे और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की निगरानी में रहेंगे। इसके साथ ही मुंबई ने उनके के रिप्लेसमेंट का भी एलान कर दिया है।


जोफ्रा आर्चर हुए बाहर

दरअसल मुंबई के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर फिटनेस की समस्या की वजह से आईपीएल के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। अपनी फिटनेस की समस्या को ठीक करने के लिए आर्चर इंग्लैंड लौटेंगे। वहां इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की निगरानी में उनके फिटनेस को सुधारने पर काम किया जाएगा। मुंबई ने कहा कि आर्चर की रिकवरी और फिटनेस पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा नजर रखी जा रही है। वह अपने रिहैबिलिटेशन पर ध्यान देने के लिए स्वदेश लौट रहे हैं।

क्रिस जॉर्डन होंगे रिप्लेसमेंट

मुंबई में आर्चर के रिप्लेसमेंट के तौर पर क्रिस जॉर्डन को टीम में शामिल किया है। क्रिस जॉर्डन को मुंबई में बाकी बचे मैचों के लिए दो करोड़ में टीम में शामिल किया है। जॉर्डन ऐसे पिछला सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। उन्हें अंतिम ओवरों का यॉर्कर स्पेशलिस्ट माना जाता है। डेथ ओवरों में जॉर्डन की गेंदबाजी पर बाउंड्री लगाना बल्लेबाजों के लिए आसान काम नहीं होता है।



मुंबई इंडियंस ने ट्विट के मध्यम से बताया की क्रिस जॉर्डन बाकी सीजन के लिए मुंबई टीम में शामिल होंगे। जॉर्डन ने टीम में आर्चर की जगह ली है। जॉर्डन ने 2016 में आईपीएल डेब्यू किया था। अब तक वह 28 मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 27 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा वह इंग्लैंड के लिए 87 टी20 खेल चुके हैं और उनके नाम 96 विकेट हैं। जॉर्डन आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें: सिक्स लगाने के मामले में KKR अव्वल, दिल्ली का हाल सबसे बुरा
टॉप-4 में पहुंचने के लिए मुंबई को जीतने होंगे बाकी मैच

बात मुंबई की टीम की करें तो पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम को अब बाकि बचे मैचों के लिए अपने खेल में काफी सुधार करना होगा। मुंबई ने अब तक खेले गए 10 में से 5 मुकाबले में ही जीत हासिल की है। अंक तालिका में मुंबई फिलहाल 8वें स्थान पर है।

मुंबई इंडियंस का अगला मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। जहां जीत हासिल कर टीम प्लेऑफ के लिए अपने कदम मजबूती से बढ़ाना चाहेगी। मुंबई इंडियंस अगर अपने बाकी बचे सभी मैच में जीत हासिल कर लेती है, तो टीम सीधे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

यह भी पढ़ें: KKR के कप्तान नितीश राणा को भरना होगा 12 लाख जुर्माना, पंजाब के खिलाफ की थी बड़ी गलती