
पॉल स्टर्लिंग का कमाल
पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड के स्टार क्रिकेटर हैं। पिछले दो सालों में उन्होंने क्रिकेट में अपना कद ऊंचा कर लिया है। आयरलैंड के लिए कई बड़े रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिए है। वनडे करियर भी उनका अभी तक शानदार रहा है। पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन, सर्वाधिक स्कोर, सबसे ज्यादा शतक, सबसे ज्यादा अर्धशतक, सबसे ज्यादा चौके, सबसे ज्यादा सिक्स लगा चुके हैं। ये सभी रिकॉर्ड पॉल स्टर्लिंग ने अपन नाम कर लिए है। 31 साल की उम्र में आयरलैंड के लिए उन्होंने जो कारनामे किए है वो शायद दूसरा कोई नहीं कर सकता है। कुछ रिकॉर्ड तो ऐसे हैं जिनका टूटना आने वाले समय में काफी मुश्किल होगा। पॉल स्टर्लिंग इस समय विराट कोहली को चुनौती दे रहे हैं। विराट जिस अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं कुछ ऐसा ही अंदाज पॉल स्टर्लिंग का नजर आता है।
पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड के लिए अभी तक 138 वनडे मैच खेल चुके हैं। उनके नाम 5172 रन हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 177 हैं। 13 शतक और 26 अर्धशतक वो जड़ चुके हैं। इसके अलावा 556 चौके और 119 सिक्स भी उन्होंने लगाए है। अभी तक वो तीन ही टेस्ट मैच आयरलैंड के लिए खेले हैं। टी-20 में भी उनका प्रदर्शन रहा है और कई बड़ी पारियां वो खेल चुके हैं। आगे भी उनका रिकॉर्ड बहुत शानदार रहेगा।
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु प्रीमियर लीग में मुरली विजय ने शतक लगाकर जीता फैंस का दिल, 66 गेंद पर बनाए 121 रन
स्टर्लिंग के वनडे में शतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ
इंग्लैंड के खिलाफ
पाकिस्तान के खिलाफ 2 शतक
अफगानिस्तान के खिलाफ 3 शतक
2 शतक UAE के खिलाफ
बांग्लादेश के खिलाफ शतक
नीदरलैंड के खिलाफ शतक
कनाडा के खिलाफ शतक
स्कॉटलैंड के खिलाफ शतक
Published on:
16 Jul 2022 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
