
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठन
Irfan Pathan tweet Kohli and Rohit sharma: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की अखिल भारतीय चयन समिति ने बुधवार को वेस्टइंडीज में खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज के लिए खब्बू सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि रविंद्र जडेजा को उप कप्तान बनाया गया है। वहीं टीम के सभी सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
चयनकर्ताओं ने विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है। जिसके बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठन ने ट्वीट कर चयनकर्ताओं के इस फैसले पर नाराजगी व्यक्त की है और बिना नाम लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा पर तंज़ कसा है। पठान ने लिखा, 'कोई भी आराम करते हुए फॉर्म में वापस नहीं आता है।'
पठान का यह तंज़ विराट कोहली और रोहित शर्मा पर है। क्योंकि दोनों दिग्गज बल्लेबाज लंबे समय से कहराब फॉर्म में हैं। रोहित इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में कोविड के चलते नहीं खेल पाये थे। हालांकि वे 7 जुलाई से शुरू होने वाली टी20 सीरीज में खेलेंगे। इससे पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा को श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी आराम दिया गया था।
वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), रविंद्र जडेजा (उप कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ , शुभमन गिल , दीपक हुड्डा , सूर्यकुमार यादव , श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर , युजवेंद्र चहल , अक्षर पटेल , आवेश खान , प्रसिद्ध कृष्णा , मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।
Published on:
07 Jul 2022 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
