क्रिकेट

ईशान किशन के दोहरे शतक लगाने पर इमोशनल हुई गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया, कुछ इस तरह लुटाया प्यार

Ishan kishan Double Century : ईशान किशन ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया है, जिसके बाद से हर किसी जुबान पर ईशान किशन के ही किस्से हैं। ईशान किशन के इस दोहरे शतक ने क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों के साथ फैन्स को भी अपना मुरीद बना लिया है। इसके साथ ही ईशान किशन को बधाइयां देने का सिलसिला जारी है। ईशान किशन पर उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने पोस्ट के जरिए अपना प्यार लुटाया है।

2 min read
ईशान किशन के दोहरे शतक लगाने पर इमोशनल हुई गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया, कुछ इस तरह लुटाया प्यार।

Ishan kishan Double Century : भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी ईशान किशन ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के आखिरी वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने महज 131 गेंदों पर 210 रनों की तूफानी पारी खेली है, जिसके बाद से हर किसी जुबान पर अब ईशान किशन के ही किस्से हैं। ईशान किशन के इस दोहरे शतक ने क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों के साथ फैन्स को भी अपना मुरीद बना लिया है। सोशल मीडिया पर भी ईशान की धमाकेदार पारी के ही चर्चे हो रहे हैं। टॉप ऑर्डर पर उतरकर ईशान ने जिस कमाल किया है, दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी उनके फैन हो गए हैं। इसके साथ ही ईशान किशन को बधाइयां देने का सिलसिला भी जारी है।

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने भी उन्हें अपने ही अलग अंदाज में बधाई दी है। अदिति हुंडिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट से ईशान किशन की फोटो शेयर करते हुए उन पर खूब प्यार लुटाया है। अदिति ने इंस्टा स्टोरी पर दो फोटो शेयर की हैं। अदिति ने ईशान की एक तस्वीर शेयर करते हुए दिल और इमोशनल होने वाली इमोजी लगाई है। जबकि दूसरी तस्वीर में ईशान किशन बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं।

2019 में हुई थी ईशान-अदिति की पहली मुलाकात

बता दें कि अदिति हुंडिया आईपीएल 2019 में ईशान की मुंबई इंडियंस को एक मैच दौरान चीयर करने पहुंची थीं, तभी से दोनों का रिश्ता चर्चाओं में है। हालांकि अभी तक न तो ईशान और न ही अदिति ने अपने रिश्ते को कन्फर्म किया है, लेकिन अदिति ईशान की हर शानदार पारी के बाद उनकी फोटो जरूर शेयर करती हैं। इसके साथ ही ईशान को अक्सर मॉडल अदिति के साथ फोटो क्लिक करते देखा गया है।

यह भी पढ़े - ईशान किशन होटल के कमरे में करते थे ये काम, पूर्व कोच मजूमदार ने खोला राज

जानिए कौन हैं अदिति हुंडिया

अदिति हुंडिया मिस इंडिया 2017 की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। इसके बाद 2018 में अदिति को मिस सुपरनेचुरल इंडिया चुना गया था। अदिति हाल ही के कुछ वर्षों से म्यूजिक वीडियो के साथ ही कई विज्ञापनों में दिख चुकी हैं। आईपीएल 2022 के ऑक्शन में जब मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा था, उस दौरान उन्होंने एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था, प्राउड एंड हैप्पी।

यह भी पढ़े -ईशान के दोहरे शतक पर दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान, बोले- इस दिग्गज का करियर खत्म

Published on:
11 Dec 2022 11:21 am
Also Read
View All

अगली खबर