Ishan Kishan Double Century : टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में तूफानी पारी खेलते हुए सबसे तेज दोहरा शतक लगाया है। ईशान किशन ने महज 131 गेंदों पर 24 चौके और 10 छक्कों की मदद से 210 रन कूटकर भारत को 400 के पार पहुंचाया है। ईशान की इसी पारी की बदौलत भारतीय टीम ने वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश को 227 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल की है। ईशान ने सबसे तेज शतक के मामले में क्रिस गेल, रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग समेत तमाम दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। अब हर किसी जुबान पर ईशान किशन के किस्से हैं। मैच के बाद ईशान किशन के बचपन के कोच ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उन्होंने ईशान के होटल के कमरे का वह राज भी खोला है, जिसके बारे में किसी को नहीं पता था।