IND vs BAN 3rd ODI : भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला आज चटगांव में खेला जा रहा है। बांग्लादेश सीरीज के पहले दो मैच जीतकर 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर चुका है, लेकिन तीसरे मुकाबले में भारत की ओर से ईशान किशन ने तूफानी पारी खेलते हुए न सिर्फ दोहरा शतक जड़ा है, बल्कि कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इसके साथ ही किशन ने साथी ओपनर शिखर धवन के लिए मुश्किलें बढ़ा दी है। बता दें कि ईशान किशन को तीसरे वनडे में चोटिल रोहित शर्मा के स्थान पर खेलने का मौका मिला था। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाते हुए वनडे करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा है। इसके साथ ही वह भारत की ओर से दोहरे शतक जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।