Ind vs Ban 3rd ODI : भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के बल्ले ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में जमकर आग उगली है और इसी के साथ किंग कोहली ने अपने वनडे करियर का 44वां शतक पूरा कर लिया है। बता दें कि दिग्गज बल्लेबाज के बल्ले से करीब तीन वर्ष के बाद एकदिवसीय क्रिकेट में कोई शतक आया है। ये शतक भी विराट कोहली के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि मैच के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान किंग कोहली की बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठाए थे। भगवंत मान ने कहा था कि विराट कोहली भी रोज शतक नहीं लगाता है। इस बयान के कुछ घंटे बाद ही विराट ने शतक मारकर उनके सवाल का बल्ले से मुंतोड़ जवाब दे दिया है।