
Virat Kohli Birthday: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की प्रशंसक दुनिया भर में हैं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ क्रिकेट खेलने वाले देशों तक ही सीमित नहीं है। वह उन देशों में भी लोकप्रिय हैं जहां क्रिकेट का क्रेज नहीं है। विराट कोहली की एक ऐसे ही प्रशंसक हैं इटालियन फुटबॉलर अगाटा इसाबेला सेंटासो, जो इटील की सेकेंड डिवीजन फुटबॉल टूर्नामेंट सीरी-बी में वेनेजिया काल्सियो 1985 के लिए खेलती हैं। यह इटैलियन महिला फुटबॉलर विराट कोहली की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और अकसर उनको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।
विराट कोहली के 36वें जन्मदिन पर इटालियन महिला फुटबॉलर अगाटा इसाबेला सेंटासो ने उन्हें शुभकामना संदेश पोस्ट किया। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनकर शुभकामना संदेश देते हुए विराट को टैग किया। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, विराट हैप्पी बर्थडे फ्रॉम ए फैन इन इटली, ऑल द बेस्ट टू यू। बस फिर क्या था, उनका यह पोस्ट कुछ भारतीय प्रशंसकों को रास नहीं आया और वे उन्हें ट्रोल करने लगे।
लगातार हो रहे ट्रोल्स से अगाटा बेहद परेशान हो गईं और इसके बाद उन्होंने ऐसे लोगों को करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "जब भी मैं विराट कोहली या क्रिकेट के बारे में कुछ पोस्ट करती हूं, तो हमेशा कोई न कोई नकारात्मकता लेकर आता है। मुझे ईमानदारी से समझ नहीं आता कि ऐसा क्यों है। नमस्ते।"
गौरतलब है कि विराट कोहली लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल 93 रन बनाए थे। इसके अलावा वह लंबे समय में टेस्ट क्रिकेट में बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। ऐसे में वह आलोचकों के निशाने पर हैं।
Published on:
05 Nov 2024 09:28 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
