17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026: क्या खत्म हो गया जसप्रीत बुमराह का डर? पिछले छह IPL मैचों में नहीं मिला एक भी विकेट, जमकर लुटाये रन

यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर इस सीजन बल्लेबाज आराम से रन बना रहे हैं। वे अबतक पिछले छह मैचों में एक भी विकेट नहीं ले पाये हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 17, 2026

IPL 2026

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईपीएल 2026 में नहीं मिल रहे विकेट। (IANS/Biplab Banerjee)

Jasprit Bumrah, Mumbai Indians, Indian Premier League 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 किसी खिलाड़ी के लिए सबसे निराशाजनक साबित हो रहा है, तो वो हैं दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाज माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह। मुंबई इंडियंस (MI) के इस स्टार गेंदबाज इस सीजन में न तो रन रोक पा रहे हैं और न ही विकेट लेने में सफल हो रहे हैं। उनकी फॉर्म में आई गिरावट मुंबई इंडियंस की लगातार हारों का एक बड़ा कारण बनती दिख रही है।

बुमराह का सबसे खराब आईपीएल सीजन

जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी इकाई के सबसे मजबूत और भरोसेमंद हथियार माने जाते हैं। चाहे शुरुआती ओवर हों या डेथ ओवर, बुमराह के खिलाफ रन बनाना हर बल्लेबाज के लिए बेहद मुश्किल काम रहा है। बल्लेबाज उनके सामने रिस्क लेने की बजाय अपनी विकेट बचाने की कोशिश करते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उनके साथ यही स्थिति रहती है, लेकिन आईपीएल 2026 बुमराह के लिए पूरी तरह अलग, साधारण और बेहद निराशाजनक साबित हो रहा है।

बुमराह जमकर लुटा रहे रन

यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर इस सीजन बल्लेबाज आराम से रन बना रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि सीजन के पहले मैच में ही 15 साल के युवा सनसनीखेज वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया था। आईपीएल 2026 में 5 मैचों में 19 ओवर फेंकने के बावजूद बुमराह ने 164 रन लुटा दिए हैं, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल सका है।

पिछले सात IPL मैचों जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन

IPL 2025
1/27 (4) vs GT, मुल्लांपुर (एलिमिनेटर)
0/40 (4) vs PBKS, अहमदाबाद, (क्वालीफायर)

IPL 2026
0/35 (4) vs KKR, वानखेड़े
0/21 (4) vs DC, दिल्ली
0/32 (3) vs RR, गुवाहाटी
0/35 (4) vs RCB, वानखेड़े
0/41 (4) vs PBKS, वानखेड़े

पिछले सात मैचों में सिर्फ एक विकेट मिला

उनकी इस खराब फॉर्म ने न सिर्फ मुंबई इंडियंस को परेशान किया है, बल्कि टीम की लगातार चौथी हार का एक प्रमुख कारण भी बन गई है। इतना ही नहीं पिछले सात आईपीएल मैचों में बुमराह ने सिर्फ एक विकेट झटका है। यह विकेट आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ आया था। तब बुमराह ने 27 रन देते हुए एक विकेट लिया था।

टूर्नामेंटटीममैचपारियांगेंदेंरनविकेट
IPL (कुल)MI15015034514195183
IPL 2026MI551141640
IPL 2025MI121228431618
IPL 2024MI131331133620
IPL 2022MI141432038315
IPL 2021MI141433041021
IPL 2020/21MI151536040427
IPL 2019MI161637040919
IPL 2018MI141432437217
IPL 2017MI161635644020
IPL 2016MI141431240615
IPL 2015MI44901843
IPL 2014MI11112383015
IPL 2013MI2242703

इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर बुमराह की गेंदबाजी का विश्लेषण करते हुए कहा, "बुमराह को विकेट मिलना बहुत जरूरी है। उनके फॉर्म में दिक्कत नहीं है। इस सीजन में उनकी औसत गति लगभग 130 किमी/घंटा रही है। वह लगभग 44 प्रतिशत धीमी गेंद का इस्तेमाल कर रहे हैं, लगभग हर दूसरी गेंद धीमी होती है।" पठान ने कहा, "मुझे लगता है कि अगर वह धीमी गेंदों की तुलना में तेज गेंद ज्यादा करेंगे तो उन्हें परिणाम मिलेंगे। यह आसान हल हो सकता है परेशानी का, बाकी बुमराह को कोचिंग की जरूरत नहीं है।"

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मैं इसमें बुमराह की कोई गलती नहीं मानता। अभी भी बुमराह बहुत रन नहीं दे रहे हैं। उनकी इकॉनमी अभी भी 10 से नीचे है। परेशानी बुमराह से पहले और बाद में गेंदबाजी करने वालों में है। वे इतने रन लुटा रहे हैं कि कोई भी बुमराह पर रिस्क नहीं लेना चाहता है। इसी वजह से उन्हें विकेट नहीं मिल रहा। टी20 क्रिकेट में अच्छी गेंद पर विकेट मिल जाए ऐसा मुश्किल होता है। बल्लेबाज जब शॉट के लिए जाएंगे, तभी विकेट मिलेगा।"