30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जो रूट ने इंग्‍लैंड की टेस्‍ट कप्‍तानी छोड़कर चौंकाया, टीम के खराब प्रदर्शन के कारण लिया बड़ा फैसला

जानिए इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद जो रूट ने क्या कहा?

less than 1 minute read
Google source verification
joe root resigns as england test captainsy

जो रूट ने लिया बड़ा फैसला

इंग्लैंड क्रिकेट के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने एक बड़ा ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। रूट ने अपनी कप्तानी छोड़ दी है। रूट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में मिली करारी हार के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया। वैसे एशेज सीरीज में भी उनकी कप्तानी पर सवाल खड़े हुए थे। अब अंतत: उन्होंने अपने करियर को लेकर बड़ा निर्णय ले लिया।

साल 2017 में एलिस्टर कुक के बाद इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान जो रूट को बनाया गया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें ये इंग्लैंड टीम की लगातार 9वीं हार थी। इस हार से निराश होने के बाद ही रूट ने कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया।


जो रूट ने दिया बहुत बड़ा बयान

जो रूट ने बयान जारी करते हुए कहा कि, मेरे लिए कप्तानी छोड़ने का ये सही समय है। मुझे अपने देश के लिए कप्तानी करने का मौका मिला और इस बात पर हमेशा गर्व रहेगा। मेरे लिए पिछले पांच साल शानदार रहे। मुझे इस बात पर हमेशा खुशी रहेगी। ये मेरे करियर का सबसे कठिन निर्णय रहा। मैंने अपने परिवार के साथ इस बारे में चर्चा की और फिर फैसला लिया। मुझे कप्तानी करना पसंद था लेकिन हाल ही में इस जिम्मेदारी के चलते काफी असर मेरे ऊपर हुआ। क्रिकेट के अलावा भी मेरे जीवन की कई चीजों पर प्रभाव पड़ा। मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।सभी के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया।