30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टॉस में हुई देरी, RR के खिलाफ CSK करेगी पहले बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट्स

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने सामने हैं। इस मुकाबले में CSK पहले बल्लेबाजी करेगी।

2 min read
Google source verification
RR vs CSK IPL 2026

RR vs CSK (फोटो- IANS)

RR vs CSK, IPL 2025, Match 3: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो चुका है, जहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने साफ बताया कि गेंदबाजी करने का फैसला बेहद आसान था, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से यहां लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से ओवरकास्ट कंडीशन में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। अगर शुरुआती विकेट निकलता है, तो चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी लाइनअप लड़खड़ा सकती है। हालांकि सीएसके की बल्लेबाजी लाइनअप काफी मजबूत नजर आ रही है।

RR की टीम में ये 3 विदेशी खिलाड़ी

टॉस जीतने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। कप्तानी बनकर अच्छा लग रहा है। यह बहुत ही भावुक कर देने वाला अनुभव है। मैं पिछले आठ सालों से इस फ्रेंचाइजी के साथ हूं। 17 साल की उम्र से लेकर अब कप्तान के तौर पर यहां तक का जो सफर मैंने तय किया है, उसे देखकर मुझे लगता है कि मुझे मिला समर्थन जबरदस्त रहा है। मेरे सभी साथी खिलाड़ी मेरे लिए बहुत मददगार और सहयोगी रहे हैं। उम्मीद है कि यह हमारे लिए एक अच्छा सीजन साबित होगा। हमारा लक्ष्य चैंपियनशिप जीतना है। आज के मैच में हमारे विदेशी खिलाड़ी नांद्रे, जोफ्रा, डोनोवन और शिमरन हेटमायर हैं।"

सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, "सच कहूं तो, पहले गेंदबाजी करना एक बहुत ही आसान फैसला था। विकेट काफी समय से कवर्स के नीचे था, और मौसम भी बादलों वाला था, इसलिए हम भी पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करते, लेकिन फिर भी, हम सकारात्मक शुरुआत करने की कोशिश करेंगे। हमारे आज के 4 विदेशी खिलाड़ी मैट शॉर्ट, जेमी ओवरटन, नूर अहमद और मैट हेनरी हैं।"

सीएसके और उसके फैंस के लिए यह मैच बेहद भावनात्मक है। एक तरफ टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इंजरी की वजह से मैच का हिस्सा नहीं हैं, तो दूसरी तरफ टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रहे रवींद्र जडेजा इस बार आरआर की तरफ से खेल रहे हैं। वहीं, लंबे समय तक आरआर के कप्तान रहे संजू सैमसन इस बार सीएसके का हिस्सा हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के इम्पैक्ट विकल्प: सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजापनीत सिंह और रामकृष्ण घोष।

राजस्थान रॉयल्स के इम्पैक्ट विकल्प: डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा और तुषार देशपांडे।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI)

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज और खलील अहमद।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा।