
इंग्लैंड क्रिकेट टीम। (फोटो सोर्स: IANS)
Iran–Israel war: इजरायल और यूएस ने ईरान पर हमला किया है। जिसके बाद तीनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। इजरायल और अमरीकी आर्मी ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में मिसाइलें दागी हैं। जिसके जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी और दुबई, कतर की राजधानी दोहा और सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर मिसाइल हमले किए।
इन हमलों के बाद पूरे गल्फ क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। कई देशों ने अपने एयरस्पेस पर प्रतिबंध लगाए हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस भू-राजनीतिक संकट का असर खेल जगत पर भी पड़ा है। इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो दुबई में फंस गए हैं। बेयरस्टो यहां इंग्लैंड लायंस टीम की कोचिंग में व्यस्त थे, लेकिन मौजूदा हालात ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। फ्लाइट कैंसिल होने और एयरस्पेस बंद होने के कारण वे फिलहाल स्वदेश नहीं लौट पा रहे हैं।
शनिवार को यूनाइटेड किंगडम (UK) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे ईरान को लेकर ब्रिटेन का रुख स्पष्ट कर रहे थे। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए बेयरस्टो ने कमेंट किया, "क्या आप हमें घर पहुंचा सकते हैं?"
इजरायल और यूएस के ईरान पर एयर स्ट्राइक करने के बाद मिडिल ईस्ट में संकट बढ़ गया है, जिसके बाद तेहरान ने रेड सी और गल्फ ऑफ अदन में जहाजों और शिपिंग इंटरेस्ट पर हमला करने की धमकी दी है। हमलों की संभावना ने पूरे इलाके में यूरोप और अफ्रीका तक पहुंचने के लिए हवाई यात्रा में रुकावट डाली है।
दुबई एयरपोर्ट ने अगली सूचना तक सभी ऑपरेशन पहले ही रोक दिए हैं, जबकि भारत से यूरोप और अफ्रीका जाने वाली फ्लाइट्स में बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिल हुई हैं क्योंकि वे दुबई और गल्फ रीजन से होकर गुजरती हैं।
Updated on:
01 Mar 2026 08:00 am
Published on:
01 Mar 2026 07:38 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
Iran Israel Conflict Latest Updates
