
IPL के पिछले सीजन में शतकों की झड़ी लगाने वाले जोस बटलर ने इस बार बनाई शर्मनाक हैट्रिक।
Jos Buttler Record : इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में चार शतकों के साथ सबसे ज्यादा 863 रन बनाने वाले राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने इस बार बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही उन्होंने शून्य पर आउट होने हैट्रिक बना ली है। बटलर को कगिसो रबाडा ने पगबाधा आउट किया और वह चार गेंद खेलकर बिना खाता खोले चलते बने। राजस्थान के लिए जहां यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर बोल रहा है, वहीं स्टार बल्लेबाज जोस बटलर का बल्ला खामोश नजर आ रहा है।
इस तरह बनाई डक की हैट्रिक
आईपीएल 2023 में जोस बटलर का बुरा हाल है। बटलर इससे पहले आरसीबी और उससे पहले केकेआर के खिलाफ भी बिना खाता खोले आउट हुए थे। इस तरह उन्होंने डक की हैट्रिक अपने नाम दर्ज करा ली है। इतना ही नहीं बटलर मौजूदा सीजन में 5 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इस तरह उनके नाम बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह एक सीजन में सर्वाधिक बार डक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
सात सीजन में एक और आठवें में 5 डक
बता दें कि जोस बटलर ने 2016 में आईपीएल डेब्यू किया था और 2022 तक वह सिर्फ एक बार ही जीरो पर आउट हुए थे। वहीं, इस सीजन की पिछली 10 पारियों में बटलर 5 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। बटलर ने पिछले सीजन में चार शतक जड़ते हुए राजस्थान को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की थी। इस बार वह 14 पारियां खेलकर 392 रन ही बना सके हैं, जिनमें उनके 4 अर्धशतक हैं।
यह भी पढ़ें : आज कोलकाता-लखनऊ के बीच होगा दूसरा मुकाबला, पढ़ें इस मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स
धवन, पांडे और हर्शल गिब्स का रिकॉर्ड तोड़ा
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज बटलर ने शून्य पर आउट होने का एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। मौजूदा सीजन में जोस बटलर कुल 5 बार शून्य पर आउट हुए हैं। आईपीएल के इतिहास में अभी तक उनसे पहले एक सीजन में चार-चार डक बनाने का रिकॉर्ड हर्शल गिब्स, मनीष पांडे, शिखर धवन और मिथुन मन्हास के नाम दर्ज है।
यह भी पढ़ें : यशस्वी जायसवाल ने IPL में रचा इतिहास, तोड़ दिया 15 साल पुराना रिकॉर्ड
Published on:
20 May 2023 11:36 am

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
