7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2018 : गेल को फेल करने के लिए केकेआर ने बनाई ये रणनीति

पंजाब ने अपने पिछले मैच में हैदराबाद को 15 रन से हराया है, जिसमें गेल ने 11 छक्कों की बदौलत नाबाद 104 रन बनाए थे।

2 min read
Google source verification
kkr vs Kxip

नई दिल्ली। आईपीएल में लगातार दो मैच में आतिशी पारी खेल वेस्ट इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल सुर्ख़ियों में आ गए है। इतना ही नहीं हैदराबाद के खिलाफ खेली गई शतकीय पारी के बाद साड़ी टीमें गेल को जल्द आउट करने का मंत्र धुंध रही हैं। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी कोच हीथ स्ट्रीक ने कहा है कि क्रिस गेल को जल्दी आउट करने के लिए उनके पास एक योजना है। कोलकाता को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में शनिवार को यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पंजाब के खिलाफ मैच खेलना है। पंजाब ने अपने पिछले मैच में हैदराबाद को 15 रन से हराया है, जिसमें गेल ने 11 छक्कों की बदौलत नाबाद 104 रन बनाए थे।

नहीं बताई योजना
स्ट्रीक ने मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "काफी लोग हमेशा मुझसे पूछते हैं कि गेंदबाजी कोच होने के नाते आपकी क्या योजना है। हमारे लिए यह कहना मुश्किल है। इसलिए हम आपको सही योजना नहीं बता सकते। वह काफी खतरनाक बल्लेबाज हैं हमारी कोशिश उनको जल्दी आउट करने की होगी।" कोच ने कहा,"आप की शुरुआत कैसी रहती है ये ज्यादा मायने रखता है। यदि आप उन्हें खुलकर खेलने की आजादी देंगे तो इससे उनका लय और आत्मविश्वास बढ़ेगा।"

बेस प्राइस में पंजाब ने खरीदा
गेल को नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था लेकिन पंजाब ने उनके बेस प्राइस दो करोड़ रूपये की कीमत पर उन्हें खरीदा था। गेल पहले दो मैचों में नहीं खेले थे। जिम्बाब्वे के पूर्व कोच स्ट्रीक ने लीग में वेस्टइंडीज खिलाड़ियों को लेकर कहा," विंडीज के कई सारे खिलाड़ी दुनिया भर के लीगों में खेल रहे हैं। आंद्र रसेल और सुनील नरेन हमारी टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा वे पीएसएल, सीपीएल, बीबीएल में भी खेलते हैं। इसलिए ये खिलाड़ी अब इस प्रारुप के विशेषज्ञ हो चुके हैं।"