
KL Rahul maiden Over Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 30वां मुक़ाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने एक बार फिर पहला ओवर मेडन खेला है। इसी के साथ राहुल ने आईपल इतिहास का सबसे सर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
गुजरात के लिए मोहम्मद शामी पहला ओवर लेकर आए और राहुल उनकी एक भी गेंद पर रन नहीं बना पाये। यह इस सीजन में लगातार दूसरी बार है जब राहुल ने ऐसा किया है। पिछले मुक़ाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वे ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर में एक भी रन नहीं बना पाये थे। आईपीएल इतिहास में 2014 से अबतक कुल 28 मेडन ओवर फेंके गए है। इसमें से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 12 बार मेडन ओवर खेले हैं। मतलब आईपीएल के करीब 40% मेडन ओवर राहुल ने खेले हैं। यह अपने में ही एक शर्मनाक रिकॉर्ड है।
इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने कप्तान हार्दिक पांड्या के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 135 रन बनाए। इस मैच में गुजरात ने काफी धीमी शुरुआत की लेकिन अंत में तेजी से रन बनाए। एक समय ऐसा लग रहा था कि गुजरात कि टीम 130 रन भी नहीं बना सकेगी। लेकिन अंत में पांड्या ने रवि बिश्नोई की जमकर सुटाई की और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। पांड्या ने 50 गेंद पर चार सिक्स और दो चौके की 66 रन की पारी खेली। वहीं लखनऊ के लिए क्रुणाल पांड्या ने दो विकेट झटके।
Updated on:
22 Apr 2023 06:08 pm
Published on:
22 Apr 2023 05:59 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
