30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या है ICC हाल ऑफ फेम, जिसमें शामिल होने वाले पांचवें भारतीय हैं राहुल द्रविड़

45 साल के द्रविड़ इस प्रतिष्ठित सूची में जगह पाने वाले पांचवें भारतीय हैं । उनसे पहले 2015 में अनिल कुंबले,बिशन सिंह बेदी, कपिल देव और सुनील गावस्कर भी ये सम्मान प्राप्त कर चुके है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 2 Jul 2018, 3:50 PM IST

rahul dravid icc hall of fame

क्या है ICC हाल ऑफ फेम, जिसमें शामिल होने वाले पांचवें भारतीय हैं राहुल द्रविड़

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम की 'दीवार' के रूप में चर्चित क्रिकेटर और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ और आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए आईसीसी क्रिकेट हाल आफ फेम में शामिल किया गया है।द्रविड़ के साथ पोंटिंग और इंग्लैंड की महिला विकेटकीपर बल्लेबाज क्लेयर टेलर को भी रविवार को डबलिन में हुए समारोह में ‘हॉल ऑफ फेम’ में जगह मिली। आइये जानते हैं क्या है आईसीसी हॉल ऑफ़ फेम ।


2009 से चलन में आया हॉल ऑफ़ फेम
आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ़ फेम समूह या सूची है जिसका उद्देश्य क्रिकेट के इतिहास से दिग्गज खिलाड़ियों की उपलब्धियों को पहचान कर उन्हें सम्मानित करना है। यह समूह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ‌(आईसीसी) ने फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन के सहयोग से 2 जनवरी 2009 में शुरू किया गया है। शुरुआत में इसमें 55 खिलाड़ी शामिल थे।आईसीसी अवॉर्ड्स समारोह के दौरान प्रत्येक वर्ष आगे नए सदस्यों को जोड़ा जाता है।यह समारोह पूरे क्रिकेट कैलेंडर में होते हैं । जिन क्रिकेटर्स का निधन हो चुके हो उनके रिश्तेदार को एक स्मारक आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम कैप के साथ दी जाती है। आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में रहने वाले सदस्य हर साल हॉल ऑफ फेम में जोड़े जाने वाले नए नामों के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल होते हैं।

हॉल ऑफ़ फेम में छः महिलाएं खिलाड़ी भी शामिल हैं
शुरू की सूची में डब्ल्यू॰ जी॰ ग्रेस जो 1899 में रिटायर हुए थे और ग्राहम गूच जैसे खिलाड़ी मौजूद थे जिन्होंने 1995 में आखिरी टेस्ट खेला था। अन्य देशों के खिलाड़ियों की तुलना में हॉल ऑफ़ फ़ेम में अधिक अंग्रेज खिलाड़ी हैं। बैरी रिचर्ड्स ने अपने कैरियर के दौरान चार के साथ सबसे कम टेस्ट मैच खेलें। जबकि अक्तूबर 2009 में शामिल ऑस्ट्रेलियाई स्टीव वॉ ने 168 के साथ सबसे अधिक टेस्ट खेलें।

राहुल द्रविड़ इस सूची में शामिल होने वाले पांचवे भारतीय
45 साल के द्रविड़ इस प्रतिष्ठित सूची में जगह पाने वाले पांचवें भारतीय हैं । 2018 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (1995-2012) के अलावा इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर क्लेयर टेलर (1998-2011) को भी 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया है । भारतीय समयानुसार रविवार देर रात आईसीसी ने डब्लिन (आयरलैंड) में आयोजित समारोह में राहुल द्रविड़ को इस सूची में शामिल पांचवे भारतीय होने का गौरव प्रदान किया ।


1996 से 2012 तक चला राहुल का करियर, कई उपलब्धियां हासिल की
उनसे पहले 2015 में अनिल कुंबले,बिशन सिंह बेदी, कपिल देव और सुनील गावस्कर भी ये सम्मान प्राप्त कर चुके है। इंडिया-ए के कोच राहुल द्रविड़ समारोह में भाग नहीं ले पाए, उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए इस विशिष्ट सम्मान के लिए आईसीसी के प्रति आभार जताया है. राहुल द्रविड़ (1996- 2012) ने अपने टेस्ट करियर के दौरान 13,288 रन बनाए और सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में वे चौथे नंबर पर हैं।