
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर। (फोटो सोर्स: IANS)
Gautam Gambhir, T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया। टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर का यह दूसरा खिताब है। गंभीर की कोचिंग में ही भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का भी खिताब जीता था। गंभीर ने टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ और दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को डेडिकेट किया।
खिताबी मुकाबले के बाद प्रेस कांफ्रेंस में गंभीर ने कहा, " राहुल भाई ने अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय क्रिकेट को अच्छी शेप में रखने के लिए जो किया है, मैं उसके लिए उन्हें शुक्रिया करता हूं। राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता था। बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हेड ऑफ क्रिकेट वीवीएस लक्ष्मण के लिए गंभीर ने कहा, "वह भारतीय क्रिकेट के लिए पर्दे के पीछे से काफी कुछ कर रहे हैं।"
मुझे जय भाई का शुक्रिया करना है। न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार का समय मेरे लिए काफी मुश्किल था। उस समय ज्यादा लोगों का कॉल मेरे पास नहीं आया। जय भाई का कॉल आया था। उन्होंने मुझपर इस काम के लिए भरोसा किया। इसलिए मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं।"
गौतम गंभीर ऐसे पहले व्यक्ति बन गए हैं जिन्होंने एक खिलाड़ी और कोच के रूप में टी20 विश्व कप जीता है। गौतम गंभीर 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य थे। गंभीर ने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रनों की यादगार पारी खेलकर देश को पहला टी20 खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
Updated on:
09 Mar 2026 03:27 pm
Published on:
09 Mar 2026 03:27 pm
