9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के बाद अब कब मैदान पर एक्‍शन में नजर आएगी टीम इंडिया? नोट कर लें आगामी शेड्यूल

Team India next assignment after T20 World Cup: भारतीय टीम ने अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान को फाइनल में ऐतिहासिक जीत के साथ खत्‍म किया है। अब अगले तीन महीने टीम इंडिया मैदान में नजर नहीं आएगी। उसका अगला असाइनमेंट क्‍या होगा? आइये आपको भी बताते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Mar 09, 2026

Team India next assignment after T20 World Cup

भारतीय क्रिकेट टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

Team India next assignment after T20 World Cup: गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव ने लगभग दो साल तक जो मेहनत की, आखिरकार उसका फल मिल ही गया। टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए टी20 वर्ल्ड कप का अपना खिताब बचाने वाली पहली टीम बन गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खचाखच भरी भीड़ के सामने सूर्या एंड कंपनी न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की। अब सवाल ये कि आखिरी भारतीय टीम का अगला अभियान क्‍या होगा? अब टीम इंडिया फिर से मैदान पर एक्‍शन में नजर आएगी। आइये आपको भारतीय क्रिकेट टीम का आगामी शेड्यूल बताते हैं।

संजू सैमसन ने जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब

संजू सैमसन ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए भारत को 255/5 तक पहुंचाया, जो आईसीसी फाइनल में किसी भी टीम के लिए सबसे बड़ा टोटल है। यह 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए गए स्कोर से भी ज्‍यादा है। इसके बाद जैसे बॉलिंग एक फॉर्मेलिटी थी, जिसमें जसप्रीत बुमराह ने आसानी से विरोधी टीम को ध्वस्त करने का अपना रूटीन काम किया। उन्हें प्‍लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया तो संजू ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता।

टीम इंडिया का अगला मैच कब है?

अभी देश अहमदाबाद में मिली जबरदस्त जीत का मजा ले रहा है, वहीं कुछ फैन सोच रहे होंगे कि टीम इंडिया अगला मैच कब खेलेगी? फैन कब इंडिया की नीली जर्सी पहनकर इंटरनेशनल क्रिकेट का लुत्‍फ उठा सकेंगे? भारत का इंटरनेशनल क्रिकेट कुछ समय के लिए रुका रहेगा, लेकिन आईपीएल सीजन का समय आ गया है। आईपीएल 2026 अब से 20 दिन से भी कम समय में शुरू होगा, जिसका पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा। जैसा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कन्फ़र्म किया है। आईपीएल सीजन 31 मई तक खेला जाएगा, जिसमें पहले से ज्‍यादा मैच होंगे।

रोहित शर्मा और विराट कोहली दिखेंगे एक्‍शन में

जहां तक भारतीय टीम के अगले मैच की बात है, तो वे अब से तीन महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्‍शन में नजर आएंगे। टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारत की पहली सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ होगी। पूरा शेड्यूल इस महीने की शुरुआत में आया था। सीरीज 6 जून को पंजाब में एकमात्र टेस्ट मैच के साथ शुरू होगी। इसके बाद तीन वनडे मैच होंगे, जिसमें आप रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को खेलते हुए देखेंगे।

Afghanistan tour of India schedule

तारीखमैच का समय (IST)मैचवेन्‍यू
06 June9:30 AM Testन्‍यू चंडीगढ़
14 June1:30 PM1st ODIधर्मशाला
17 June1:30 PM2nd ODIलखनऊ
20 June1:30 PM3rd ODIचेन्‍नई

India in England Schedule

मैचतारीखवेन्‍यू
1st T20IJuly 1चेस्‍टर ली-स्‍ट्रीट
2nd T20IJuly 4मेनचेस्‍टर
3rd T20IJuly 7नॉटिंघम
4th T20IJuly 9ब्रिस्‍टल
5th T20IJuly 11साउथेम्प्टन
1st ODIJuly 14बर्मिघम
2nd ODIJuly 16कार्डिफ
3rd ODIJuly 19लंदन

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप