3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pro Panja League: कोच्चि केडीज ने फाइनल में किराक हैदराबाद को 30-28 से हराकर जीता खिताब

Pro Panja League 2023 : कोच्चि केडीज ने फाइनल मुकाबले में किराक हैदराबाद को 30-28 से हराकर प्रो पंजा लीग के उद्घाटन सीजन में खिताब अपने नाम कर लिया। प्रो पंजा लीग के समापन समारोह में बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।

2 min read
Google source verification
kochi-caddies-won-the-pro-panja-league-title-by-defeating-kirak-hyderabad-30-28-in-final.jpg

Pro Panja League: कोच्चि केडीज ने फाइनल में किराक हैदराबाद को 30-28 से हराकर जीता खिताब।

Pro Panja League 2023 : कोच्चि केडीज ने रविवार को नई दिल्ली के आईजीआई स्टेडियम में खेले गए फाइनल में किराक हैदराबाद को 30-28 से हराकर प्रो पंजा लीग के उद्घाटन सीजन में खिताब अपने नाम कर लिया। प्रो पंजा लीग के समापन समारोह में बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी भी शरीक हुए। उनके साथ ही राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।


चेतना के क्लीन स्वीप से मिली कोच्चि को बढ़त

खिताबी मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें रुद्र नाइक और प्रिंस कुमार ने कोच्चि के लिए अपने मुकाबले जीते, जबकि किराक के लिए बुट्टा सिंह और सविता कुमारी ने अपने विरोधियों पर जीत हासिल की। मुख्य कार्ड में, कोच्चि की चेतना शर्मा ने प्रतियोगिता के अपने सबसे कठिन 65 किग्रा मुकाबले में मधुरा केएन से मुकाबला किया। चेतना ने क्लीन स्वीप से मुकाबला जीतकर कोच्चि को बढ़त दिला दी।

हैदराबाद के स्टीव थॉमस ने पलटी बाजी

वहीं, हैदराबाद के स्टीव थॉमस ने अगले मैच में कोच्चि के आकाश कुमार के खिलाफ 70 किग्रा मुकाबले में तुरंत चैलेंजर राउंड को एक्टिव करते हुए 10-0 से जीत हासिल की और पासा पलट दिया। लेकिन रात में उतार-चढ़ाव जारी रहा क्योंकि योगेश चौधरी ने प्रो पांजा लीग में अपना दबदबा जारी रखा और 65 किग्रा मुकाबले में जिंसी जोस के खिलाफ चैलेंजर राउंड को एक्टिव कर दिया। 10-0 की जीत के साथ कोच्चि ने एक बार फिर बढ़त बना ली।

मजाहिर सैदु ने मैच को टाई-ब्रेकर में पहुंचाया

80 किग्रा के मुकाबले में किराक के कप्तान आस्कर अली का मुकाबला कोच्चि के प्रिंस धीर से था और दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आस्कर ने मैच को 10-0 से जीतने के लिए दूसरे चैलेंजर राउंड को एक्टिव किया और किराक को फिर से प्रतियोगिता में वापस लाया। सिद्धार्थ मालाकार ने शेख मोहम्मद अबरार को क्लीनस्वीप से हराकर 90 किग्रा मुकाबले में 5 अंक हासिल किए, लेकिन मजाहिर सैदु ने उज्जवल अग्रवाल को 10-0 से हराकर मैच को टाई-ब्रेकर में पहुंचा दिया।

योगेश चौधरी ने दिलाई जीत

किराक के स्टीव ने रुद्र नाइक को हराकर किराक को टाई-ब्रेकर में बढ़त दिलाई, लेकिन मज़ाहिर ने आस्कर अली को मात देकर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद चेतना शर्मा ने मधुरा केएन को हराकर कोच्चि केडीज को बढ़त दिलाई और फिर योगेश चौधरी ने जिंसी जोस को एक बार फिर हराकर कोच्चि केडीज को ट्रॉफी जिताने में मदद की।

प्रो पंजा लीग के बारे में

प्रो पंजा लीग भारत में आयोजित होने वाला एक प्रोफेशनल आर्म-रेसलिंग टूर्नामेंट है। इसकी स्थापना 2020 में स्वेन एंटरटेनमेंट द्वारा की गई थी। 29 फरवरी को नई दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत में पहली बार इस लीग की मेजबानी में पहले आर्म-रेसलिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था।

Story Loader