नई दिल्ली। टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली आराम फरमा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद वे फैमली के साथ मुंबई के अपने नए घर में क्वालिटी टाइम बिता रहे है। खाली समय में विराट अपने मन की काम करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंड पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे अपने साथी खिलाड़ी शिखर धवन को चैलेंज कर रहे हैं। इस वीडियो में कोहली SWAGPACK के साथ डांस के स्टेप करते दिख रहे हैं। वो धवन को भी वैसा ही करके दिखाने को कह रहे हैं। बता दें कि विराट कोहली को श्रीलंका में चल रही त्रिकोणीय T20 सीरीज से आऱाम दिया गया है।