
litton das Indian premier league 2023: इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) 2023 का आधा सीजन निकल चुका है। यह सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए अच्छा नहीं रहा है। लीग शुरू होने से पहले टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए और इस सीजन से बाहर हो गए। उसके बाद उनके कई स्टार खिलाड़ियों ने टीम देर से जॉइन की जिसके चलते उन्हें कई करीबी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। अब KKR को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज लिटन दास अचानक स्वदेश लौट गए हैं।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने दास को 4 मई तक का एनओसी दिया था। लेकिन अब फैमिली इमरजेंसी के चलते लिटन दास को समय से पहले स्वदेश लौटना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लिटन ने इस सीजन इकलौता मैच खेला था, जिसमें उन्होंने चार गेंद पर चार रन बनाए थे। केकेआर टीम मैनेजमेंट ने इस बात की जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें : धरना दे रहे पहलवानों के लिए ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने कही सबसे अच्छी बात
KKR के एक अधिकारी ने कहां, 'उनके परिवार में कोई मेडिकल इमरजेंसी आ गई है जिसके कारण वह आज सुबह ढाका रवाना हो गए। वह कब तक वापसी करेंगे इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।' इस 28 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज को केकेआर ने पिछले साल नीलामी में उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने आईपीएल में केवल एक मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था।
यह भी पढ़ें : आधा सीजन खत्म, अजिंक्य रहाणे, पीयूष चावला और मोहित शर्मा ने साबित किया 'ओल्ड इज गोल्ड'
कोलकाता नाइट राइडर्स अपना अगला मुक़ाबला कल दोपहर 3.30 बजे से गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ ईडन गार्डन में खेलेगा। KKR का अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है और उन्होंने 7 में से 3 मैच जीते हुए हैं।
Updated on:
28 Apr 2023 05:28 pm
Published on:
28 Apr 2023 05:21 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
