20वें ओवर की पहली गेंद पर इशांत शर्मा ने रिंकू सिंह (17) को आउटकर गुजरात के आठवां विकेट झटका। कोलकाता नाइट राइडर्स निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 159 रन ही बना सकी और 39 रनों से मुकाबला हार गई। अंगकृष रघुवंशी 13 गेंदों में 27 रन बनाकर और हर्षित राणा (एक) रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिये। मोहम्मद सिराज, साई किशोर, इशांत शर्मा और वॉशिंगटन सुंदर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।