3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KKR vs MI: ईडन गार्डंन में इस सीजन 200 के ऊपर है पार स्कोर, बारिश खराब करेगी मज़ा, पढ़ें कोलकाता के मौसम का हाल

KKR vs MI: ईडन गार्डन स्टेडिमय में केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच अबतक 10 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 3 मैच में केकेआर को जीत और 7 मुकाबलों में मुंबई ने जीत हासिल की है।

2 min read
Google source verification

Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians, Pitch and Weather report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 60वां मुक़ाबला टेबल टॉपर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डंन में खेले जाने वाले इस मैच से पहले आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

200 के ऊपर है पार स्कोर -
पिछले सीजन तक यहां की पिच बल्लेबाजों और स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल होती थी। लेकिन इस सीजन इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिला है। केकेआर ने पिछले मुक़ाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को मात्र 153 रन पर रोक दिया था। लेकिन टीम ने यह लक्ष्य 16.3 ओवर में हासिल कर लिया था। इसके अलावा केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के मुक़ाबले में दोनों टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए थे। वहीं राजस्थान रॉयल्स (RR) ने यहां 224 का टार्गेट चेज़ किया था। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) यहां 222 चेज़ करते हुए एक रन से हारा था और पंजाब किंग्स ने यहा 264 रनों का लक्ष्य चेज़ किया था।

ईडन गार्डन की पिच -
ईडन गार्डन स्टेडियम में काली मिट्‌टी की पिच बनाई जाती है। ऐसे में यह बल्लेबाजों को काफी रास आती है। खेल की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। उसके बाद स्पिनर्स हावी होते हैं। इस पिच पर अगर बल्लेबाज की निगाह एक बार जम गई तो आसानी से बड़े-बड़े शॉट्स लगते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 160 रन का है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 148 रन का है। लेकिन इस सीजन यह 200 के पार पहुंच गया है।

मौसम का हाल -
कोलकाता में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। इस मैच में बारिश की संभावना है। हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. वहीं, ह्यूमिडिटी 89% तक रह सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 -
कोलकाता नाइट राइडर्स :
श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती।

मुंबई इंडियंस : हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा।

Story Loader