
पिता चलते थे ईट की भट्टा, बेटा बन गया भारत का पहला 'चाइनामैन'
नई दिल्ली। आईपीएल में अपनी फिरकी से दुनिया के अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को नाचने वाले 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव के बारे में ये बात बहुत कम लोगों को पता है के वे एक बेहद गरीब परिवार से आते हैं। जी हां कुलदीप के पिता ईट-भट्टे के मालिक हैं। गरीब परिवार में जन्मे कुलदीप ने अपने हुनर से वो कर दिखाया जिसकी कल्पना हर माँ-बाप करते हैं। शुक्रवार को खेले गए दूसरे क्वालीफ़ायर मुकाबले में कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 29 रन दे कर दो विकेट झटके।
बचपन से था क्रिकेट का जनून
कुलदीप बेहद गरीब परिवार से आते हैं। कुलदीप के पिता उन्नाव जिले के छोटे से गांव में ईट-भट्टे के मालिक हैं। कुलदीप के सर पर बचपन से ही क्रिकेट का भूत सवार था। क्रिकेट के प्रति बेटे के जनून को देखते हुए कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने कानपुर में बसने का फैसला किया बस फिर क्या था कुलदीप को अपने जीवन में एक दिशा मिल गई और भारत को उसका पहला चाइनामैन गेंदबाज मिल गया।
भारत का पहला चाइनामैन
भरतीय क्रिकेट के 83 साल के इतिहास में आज तक भारत में कोई भी 'चाइनामैन' गेंदबाज नहीं हुआ। कुलदीप भारत के पहले चाइनामैन गेंदबाज हैं। आईपीएल में भी कुलदीप कोलकाता नाइटराइडर्स की गेंदबाजी के प्रमुख अस्त्र हैं। कुलदीप ने आईपीएल में अब तक खेले गए 16 मैच खेलकर 17 विकेट झटके हैं। प्लेऑफ में खेले गए दोनों मुकाबलों में कुलदीप ने शानदार प्रदर्शन किया है। कुलदीप क्रिकेट के शुरुआती दिनों में टीम में नहीं चुने जाने के कारण काफी निराश थे और उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया था। बाद में बहन के समझाने पर उन्होंने फिर से वापसी की और आज भारतीय टीम के अहम गेंदबाज हैं। कुलदीप हर परिस्थिति में शानदार गेंदबाजी करते हैं इसका नमूना वे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर दिखा चुके हैं। कुलदीप हर परिस्थिति में फिरकी के दम पर बल्लेबाज को नचा सकते हैं। 2019 में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए कुलदीप भारतीय टीम की योजना का हिस्सा हैं।
Published on:
25 May 2018, 11:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.