31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने 9 साल पुराने गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड को हटाया, लसिथ मलिंगा लेंगे जगह

मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा को एक बार फिर अपनी टीम से जोड़ा है। दो साल तक राजस्थान रॉयल्स के लिए तेज गेंदबाजी कोच के रूप में काम करने के बाद अब मलिंगा को मुंबई ने आईपीएल 2023 के लिए गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। वे शेन बॉन्ड की जगह लेंगे। बॉन्ड पिछले 9 सालों से मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच थे।

less than 1 minute read
Google source verification
malinga.png

Lasith Malinga Apointed Mumbai Indians Bowling Coach: पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। टीम मैनेजमेंट ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की फ्रेंचईजी में वापसी कराई है। मुंबई इंडियंस ने मलिंगा को नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।

आईपीएल के पिछले दो सीजन में मलिंगा राजस्थान रॉयल्स (RR) के गेंदबाजी कोच थे। वह न्यूज़ीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड की जगह लेंगे। बॉन्ड पिछले 9 सालों से मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच थे। मलिंगा का मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ के तौर पर यह मलिंगा का दूसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले वह 2018 में उनके मेंटोर के रूप में काम कर चुके हैं। इसके बाद आईपीएल 2019 में एक बार फिर वे बतौर खिलाड़ी खेलते नज़र आए। 2021 में आईपीएल से संन्यास लेने के बाद मलिंगा 2022 में राजस्थान रॉयल्स की टीम में तेज गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल हुए थे। रॉयल्स के साथ उन्होंने 2 सीजन काम किया था।

मलिंगा मुंबई इंडियंस के लिए चार (2013, 2015, 2017, 2019) आईपीएल खिताबी जीत में टीम का हिस्सा रहे। इसके अलावा वह 2011 के चैंपियंस लीग टी20 की विजेता टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। 2021 में आईपीएल से संन्यास लेने के बाद मलिंगा 2022 में राजस्थान रॉयल्स की टीम में तेज गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल हुए थे। रॉयल्स के साथ उन्होंने 2 सीजन काम किया था।

मलिंगा मुंबई इंडियंस के लिए कुल 139 मैचों में मैदान पर उतरे, जिसमें उन्होंने 7.12 की इकॉनमी रेट से 195 विकेट लिए। इनमें से 170 विकेट आईपीएल में आए, जो लीग में संयुक्त रूप से छठा सबसे अधिक विकेट है।

Story Loader