क्रिकेट

LSG vs GT: मिचेल मार्श का तूफानी शतक, लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 200 रन से अधिक का लक्ष्य

LSG vs GT: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2025 का 64वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है।

2 min read
May 22, 2025
Mitchell Marsh (Photo Credit: IANS)

LSG vs GT: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2025 का 64वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए और गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 236 रन का लक्ष्य दिया।

मिचेल मार्श का पहला शतक

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही। ओपनर ऐडन मार्करम और मिचेल मार्श ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए पहले विकेट के लिए 9.4 ओवर तक 91 रन जोड़े। हालाकि 9.5वें ओवर में ऐडन मार्करम 24 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के संग 36 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद निकोलस पूरन ने मिलकर ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। इस दौरान 16.5वें ओवर में अरशद खान की गेंद पर एक रन लेकर मिचेल मार्श ने IPL करियर का पहला शतक ठोका। इस शतक के लिए उन्होंने 56 गेंद खेली। वहीं, 17.3वें ओवर में निकोलस पूरन ने अर्द्धशतक पूरा किया। इसके लिए उन्होंने 23 गेंदें खेलीं।

हालांकि आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे मिचेल मार्श 18.2 ओवर में 117 रन बनाकर ओवर कवर में कैच आउट हो गए। उन्होंने इस पारी के दौरान 64 गेंदों करते हुए 10 चौके और 8 छक्के लगाए। उनके बाद कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए। दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 235 रन तक पहुंचाया। निकोलस पूरन 27 गेंद में 4 चौके और 5 छक्के संग 56 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ऋषभ पंत 6 गेंद में 2 छक्के संग 16 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ 235/2 का स्कोर आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स का तीसरा सबसे बड़ा टोटल है।इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 2023 में 5 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए थे। वहीं इसी सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 3 विकेट कपर 238 रन का स्कोर खड़ा किया था।

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने किया निराश

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने खासा निराश किया है। इसका अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि साई किशोर और अरशद खान ही 1-1 विकेट चटकाने में सफल हो सके। वहीं, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान कोई विकेट हांसिल नहीं कर सके।

Also Read
View All

अगली खबर